न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज रफ्तार स्कूल बस ने छीनी मासूम की जान, दुकान से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा — गांव में छाया मातम

अलवर ज़िले के डाबड़वास गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार स्कूल बस ने 12 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 12:57:36

तेज रफ्तार स्कूल बस ने छीनी मासूम की जान, दुकान से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा — गांव में छाया मातम

अलवर ज़िले के बहरोड़ उपखंड के मांढण थाना क्षेत्र के डाबड़वास गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल की बस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को इतनी ज़ोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिम्मत सिंह, पुत्र जगदीश सिंह, निवासी डाबड़वास के रूप में हुई है। सुबह-सुबह हिम्मत दुकान से सामान लेने निकला था, लेकिन कुछ ही दूरी पर यह हादसा उसकी ज़िंदगी लील गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज गति से हरियाणा की ओर जा रही थी, तभी सड़क पार करते हुए हिम्मत को टक्कर लग गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और बस चालक को पकड़ लिया। बच्चे को आनन-फानन में नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मांढण थाना अधिकारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल बस को ज़ब्त कर लिया गया है। बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस बच्चों को लेकर हरियाणा जा रही थी और तेज़ रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह बनी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर अस्पताल भेजा और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल, पूरे गांव में गम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण प्रशासन से स्कूल बसों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल

अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक

नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च

प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?

जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम

iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी

राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था

10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग

मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी