न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शटर तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में सेंध, करीब 15 लाख रुपये के आभूषण लेकर बदमाश फरार

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Dec 2025 1:26:16

शटर तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में सेंध, करीब 15 लाख रुपये के आभूषण लेकर बदमाश फरार

अलवरः शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। 60 फीट रोड पर बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान के भीतर घुसकर लगभग 70 ग्राम सोना और 4 किलो से अधिक चांदी के आभूषण समेट ले गए। गुरुवार सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पीड़ित ज्वेलर्स बंटी ने बताया कि 60 फीट रोड पर उनकी “कृतिका ज्वेलर्स” नाम से दुकान स्थित है। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। यह सुनते ही वे तुरंत दुकान पहुंचे। वहां देखा कि अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए पहले शटर को काटा और फिर दुकान में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण चुरा लिए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने एनईबी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थानाधिकारी दिनेश चंद मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि अज्ञात बदमाशों की पहचान की जा सके। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित राधा ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आ चुकी है। उस मामले के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला था और उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। तब अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

एक बार फिर ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की इस घटना ने शहर के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारी वर्ग में रोष है और वे रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंच पाती है और चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी