न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17वां आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न, उत्कृष्ट आदिवासी युवाओं को देवनानी ने नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

जयपुर में 17वें आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवाओं का दल विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से मिला। देवनानी ने उत्कृष्ट युवाओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया और युवाओं ने विधानसभा भवन, सदन और संग्रहालय का भ्रमण किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 6:04:25

17वां आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न, उत्कृष्ट आदिवासी युवाओं को देवनानी ने नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

जयपुर, 19 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सोमवार को विधानसभा में आदिवासी युवाओं का दल मिला। यह दल गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘माय भारत, जयपुर’ द्वारा आयोजित 07 दिवसीय 17वें आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर भ्रमण पर है ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, कांकेर, सुकमा, झारखंड के वेस्ट सिंहभूम, ओडिशा के कंधमाल व कालाहांडी, मध्यप्रदेश के बालाघाट तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सहित 05 राज्यों के 08 जिलों से आए 200 आदिवासी युवा एवं 20 एस्कॉर्ट ऑफिसर्स सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने राजस्थान विधानसभा का भ्रमण किया तथा श्री देवनानी से संवाद किया।

देवनानी ने आदिवासी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं एवं राष्ट्रभक्ति की भावना भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आदान–प्रदान कार्यक्रम युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, जीवनशैली और विचारधाराओं से जोड़ते हैं तथा उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

17th tribal youth exchange program,vasudev devnani,jaipur tribal youth visit,tribal youth cash awards,rajasthan assembly visit,tribal youth cultural exchange,youth empowerment india,parliamentary system education,tribal youth leadership,india ministry of youth programs

देवनानी ने युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहाँ जनहित से जुड़े निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लौटकर शिक्षा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रनिर्माण और सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 17वें आदिवासी युवा दल कार्यक्रम के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्‍थानों पर आने वाले युवाओ को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

युवाओं ने राजस्थान विधानसभा के सदन का अवलोकन किया तथा विधानसभा परिसर स्थित राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें राजस्थान की लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी इतिहास, संसदीय विकास यात्रा तथा लोकतंत्र के विभिन्न पड़ावों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिससे युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी समझ और सम्मान का भाव विकसित हुआ।

युवाओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका को नजदीक से समझा और अपने अनुभव साझा किए। युवाओं ने इस संवाद को अपने जीवन के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना और अधिक प्रबल हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन