न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जासूसी कनेक्शन: पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहा था यूट्यूबर जसबीर सिंह, ज्योति मल्होत्रा से था लिंक; गिरफ्तार

पंजाब में जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान के उच्चायोग अधिकारी और ज्योति मल्होत्रा से था संपर्क। एसएसओसी ने जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 11:53:16

जासूसी कनेक्शन: पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहा था यूट्यूबर जसबीर सिंह, ज्योति मल्होत्रा से था लिंक; गिरफ्तार

पंजाब से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और यूट्यूबर की गिरफ्तारी ने खलबली मचा दी है। पुलिस ने रूपनगर जिले के महलां गांव निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो 'जान महल' नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। जसबीर का संबंध पहले से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था, जो पाकिस्तान के उच्चायोग में अधिकारी रह चुका है।

पंजाब पुलिस ने जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़


पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। डीजीपी ने कहा कि जसबीर सिंह का संपर्क PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से भी था, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। शाकिर के निर्देश पर जसबीर ने भारत में सूचनाएं एकत्र कर पाकिस्तान भेजी थीं।

दानिश से मुलाकात और पाकिस्तान दिवस समारोह में भागीदारी

जांच में सामने आया है कि जसबीर सिंह ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया था। इस दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और अन्य व्लॉगर्स से भी हुई थी। यही नहीं, वह साल 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान भी गया था। पुलिस को जसबीर के पास से कई पाकिस्तान आधारित मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

ज्योति मल्होत्रा से गहरा संबंध, सबूत मिटाने की कोशिश

पता चला है कि जसबीर सिंह की ज्योति मल्होत्रा से निरंतर बातचीत होती थी। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद उसने अपने डिजिटल साक्ष्य और पाकिस्तान से हुए संपर्कों को मिटाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने सबूतों को सुरक्षित कर लिया और मोहाली के एसएसओसी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि जासूसी नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है और जल्द ही इसमें शामिल अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका