न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, चार दिन पहले आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट; अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ में कोविड-19 से पहली मौत का मामला सामने आया है। लुधियाना निवासी 40 वर्षीय मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट चार दिन पहले आई थी। अस्पतालों में सतर्कता बढ़ी, आइसोलेशन यूनिट तैयार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 1:53:30

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, चार दिन पहले आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट; अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मरीज को चार दिन पहले सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा हालत में सुधार न होने पर कोविड टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। इसके एक दिन बाद ही बुधवार को उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर डॉ. ए.के. अत्रे ने पुष्टि की कि संक्रमित मरीज को तत्काल आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया था, लेकिन गंभीर लक्षणों के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ने कोरोना की आशंका को देखते हुए 10 बिस्तरों की एक विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार कर ली है।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोविड की वापसी को लेकर चिंताएं फिर सिर उठा रही हैं। इससे पहले 23 मई को मोहाली में हरियाणा के यमुनानगर की 51 वर्षीय महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। वह पंजाब में एक धार्मिक समागम में हिस्सा लेने आई थी।

सतर्कता बढ़ी, कोविड टेस्टिंग तेज

पीजीआई और जीएमसीएच-32 ने कोविड टेस्टिंग और निगरानी बढ़ा दी है। पीजीआई की विशेषज्ञ डॉ. पीवीएम लक्ष्मी ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोविड की अनिश्चित प्रकृति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खांसी, बुखार या जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं।

डॉ. लक्ष्मी ने यह भी बताया कि वर्तमान वैक्सीनेशन अभी तक प्रभावी है, लेकिन अगर नया वैरिएंट तेजी से फैलता है तो बूस्टर डोज या नया टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें