न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा में दिल दहला देने वाली वारदात: लेक्चरर ने पत्नी पर हमला कर कपड़े फाड़े, सड़कों पर घुमाया और युवक से सिंदूर भरवाया

उसने न केवल पत्नी और एक अन्य युवक पर हथौड़े से हमला किया, बल्कि कपड़े फाड़कर उन्हें भीड़भाड़ वाली सड़कों पर घुमाया और युवक से पत्नी की मांग में जबरन सिंदूर भरवाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 12:55:28

ओडिशा में दिल दहला देने वाली वारदात: लेक्चरर ने पत्नी पर हमला कर कपड़े फाड़े, सड़कों पर घुमाया और युवक से सिंदूर भरवाया

ओडिशा के पुरी ज़िले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जगतसिंहपुर ज़िले के एक कॉलेज में कॉमर्स पढ़ाने वाला 43 वर्षीय लेक्चरर अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों के शक के चलते बर्बरता पर उतर आया। उसने न केवल पत्नी और एक अन्य युवक पर हथौड़े से हमला किया, बल्कि कपड़े फाड़कर उन्हें भीड़भाड़ वाली सड़कों पर घुमाया और युवक से पत्नी की मांग में जबरन सिंदूर भरवाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता 37 वर्षीय शिक्षिका है, जो लंबे समय से घरेलू हिंसा की शिकायत के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। वह पुरी जिले में अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ किराये के मकान में रहती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि मंगलवार को आरोपी लेक्चरर अपने एक दोस्त के साथ अचानक उसके घर पहुंचा और उसे एक अन्य शख्स के साथ देखकर दोनों पर हमला कर दिया। हमले में महिला और युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हमले के बाद सड़क पर अपमान

पुलिस का कहना है कि हमला करने के बाद आरोपी और उसके साथी ने महिला और युवक के कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद आरोपी महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर लाया। उन्होंने दोनों को माला पहनाई और युवक से महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरवाया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों को भीड़भाड़ वाली सड़क पर घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लेक्चरर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामला अवैध संबंधों के शक से जुड़ा लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन