न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान

ओडिशा के ढेंकानाल में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जब बारातियों से भरी कार तालाब में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 23 Jul 2026 12:25:52

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार की शादी की खुशियों को पलभर में गहरे मातम में बदल दिया। बारात लेकर जा रही एक महिंद्रा एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद कार पानी में पूरी तरह डूब गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की दम घुटने और डूबने से मौत हो गई। हालांकि कार में मौजूद दो लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, बांगुरसिंह गांव निवासी अभिषेक साहू का विवाह ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी रोहित कुमार पृष्टि की बेटी के साथ तय हुआ था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात कई वाहनों के काफिले के साथ इंदुपुर की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान देर रात बारातियों से भरी एक महिंद्रा एक्सयूवी रास्ते में नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बने एक बांधनुमा तालाब में जा गिरी।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, कार पानी में गिरते ही तेजी से डूब गई। वाहन में सवार अधिकांश लोग अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। शुरुआती आशंका है कि पानी भर जाने और दम घुटने के कारण पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पांच बारातियों की हुई मौत, दो लोग सुरक्षित निकले

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बांगुरसिंह गांव निवासी 25 वर्षीय राम साहू, 26 वर्षीय अविनाश साहू, 25 वर्षीय राकेश कुमार साहू, 27 वर्षीय चंद्रकांत स्वाईं और दूल्हे की मौसी के बेटे अभिजीत साहू के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर ढेंकानाल सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया। हादसे में बचाए गए दो लोगों का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

डोर लॉक होने से नहीं बच सकीं पांच जानें

घटना के प्रत्यक्षदर्शी दुर्वासा साहू ने बताया कि बारात बांगुरसिंह गांव से इंदुपुर जा रही थी। छाटिया के पास एक मोड़ के निकट स्थित तालाब में कार अचानक जा गिरी। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो वाहन पूरी तरह पानी में डूब चुका था।

दुर्वासा साहू के मुताबिक, उन्होंने चार-पांच अन्य लोगों के साथ तालाब में उतरकर कार में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। दो लोग किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि वाहन का दरवाजा लॉक हो जाने के कारण बाकी पांच लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ओडिशा के बालासोर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां खेतों में जंगली जानवरों को रोकने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

फिलहाल ढेंकानाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन आखिर किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरा। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

इस हादसे के बाद बांगुरसिंह और इंदुपुर दोनों गांवों में गहरा शोक व्याप्त है। जिस परिवार में शादी की तैयारियां और उत्सव का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जिला अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ ही क्षणों में शादी की खुशियां एक ऐसे दर्दनाक हादसे में बदल गईं, जिसने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत