Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा सरकार का बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 अवैध घरों पर चला बुलडोजर

ओडिशा सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सख्त कदम उठाया, जगतसिंहपुर जिले की बेहरामपुर बस्ती में 10 अवैध घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया। प्रशासन ने 13 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया और अवैध निवास पर कड़ा रुख अपनाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 8:23:37

ओडिशा सरकार का बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 अवैध घरों पर चला बुलडोजर

बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर ओडिशा प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जगतसिंहपुर जिले की बेहरामपुर बस्ती में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के ठिकानों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने 10 मकानों को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन घरों में कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक रह रहे थे।

प्रशासन की यह कार्रवाई स्थानीय पुलिसकर्मियों पर हमले के एक दिन बाद की गई। इस हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। धनीपुर-बेहरामपुर बस्ती में अवैध रूप से बांग्लादेशियों के रहने की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं। कार्रवाई सोमवार से शुरू हुई और प्रशासन की टीम ने पहले चरण में गोचर जमीन पर बने तीन अवैध घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया।

इसके अगले दिन मंगलवार को तरिकुंड कॉलेज के पीछे स्थित धनीपुर सातपुरा बस्ती में भी प्रशासन ने कार्रवाई की। अतिरिक्त एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में भेजी गई टीम ने संदिग्ध बांग्लादेशियों के ठिकानों की छानबीन की और सात अवैध घरों को ध्वस्त कर दिया।
अब तक कुल 10 अवैध घरों को ढहाया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने 13 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्तियों से वैध पहचान पत्र मांगे जा रहे हैं। इनमें से 10 लोगों ने बंगाल के आधार कार्ड और ओडिशा के वोटर कार्ड पेश किए हैं, जिनकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

इस कदम से ओडिशा प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेशी घुसपैठ पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी अवैध निवास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी