न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 साल छोटा प्रेमी निकला राजा का कातिल, सोनम ने रचाया मर्डर प्लान, मेघालय हनीमून बना मौत का सफर

मेघालय हनीमून मर्डर केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। इंदौर के नवविवाहित कारोबारी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब खुल चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी, जिसका मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि सोनम रघुवंशी का पूर्व प्रेमी राज कुशवाह है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 12:58:30

5 साल छोटा प्रेमी निकला राजा का कातिल, सोनम ने रचाया मर्डर प्लान, मेघालय हनीमून बना मौत का सफर

मेघालय हनीमून मर्डर केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। इंदौर के नवविवाहित कारोबारी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब खुल चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी, जिसका मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि सोनम रघुवंशी का पूर्व प्रेमी राज कुशवाह है। इस हत्या की साजिश शादी से पहले ही रची जा चुकी थी और इसके पीछे प्यार, धोखा और लालच का कड़वा मेल सामने आया है।

इंदौर की सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी, लेकिन हनीमून पर गए इस जोड़े की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं। 23 मई को दोनों लापता हो गए और 2 जून को राजा की लाश मेघालय के वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई से मिली।

जांच में खुलासा हुआ कि सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले राज कुशवाह से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोनम, जो खुद से 5 साल छोटे राज से प्यार करती थी, ने शादी के बावजूद इस रिश्ते को खत्म नहीं किया और पति राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

फैक्ट्री से शुरू हुई थी लव स्टोरी, शादी के नौ दिन बाद किया मर्डर

पुलिस के मुताबिक, सोनम अक्सर पिता की फैक्ट्री जाती थी, जहां उसकी मुलाकात राज कुशवाह से हुई। यही से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता इतना गहरा हुआ कि सोनम ने शादी के बाद भी राज के साथ संपर्क बनाए रखा। 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए राजा-सोनम के सफर का अंत राजा की हत्या से हुआ।

कैसे रची गई हत्या की साजिश?


पुलिस जांच में पता चला कि राज कुशवाह ने दो भाड़े के हत्यारों की मदद से राजा को मारने की प्लानिंग की। सोनम ने खुद पति को मेघालय के दुर्गम इलाके में ले जाकर ऐसे स्थान पर पहुंचाया जहां से शव को खाई में फेंकना आसान था। बाद में सोनम खुद भी लापता हो गई और अब उसे गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने अब तक राज कुशवाह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने शिलांग पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है। इस जघन्य अपराध में अब कई और चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?