न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस ने झूठा प्रचार फैलाने वालों पर भी दर्ज की FIR

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम और राज के अलावा अब मेघालय पुलिस ने उन लोगों पर भी शिकंजा कसा है, जो राज्य के निवासियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 6:24:43

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस ने झूठा प्रचार फैलाने वालों पर भी दर्ज की FIR

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम और राज के अलावा अब मेघालय पुलिस ने उन लोगों पर भी शिकंजा कसा है, जो राज्य के निवासियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने साफ किया है कि यह हत्या राज्य के किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी, जिसमें सोनम और उसके साथी मुख्य साजिशकर्ता थे।

क्या है पूरा मामला?

23 मई को इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और सोनम मेघालय के दौरे पर पहुंचे थे, जिसके बाद राजा अचानक लापता हो गया। शुरुआत में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राजा के साथ स्थानीय लोगों ने अपराध किया है और यह मेघालय के पर्यटक-अनुकूल वातावरण पर सवाल खड़े करता है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, यह सामने आया कि यह मामला एक ‘लव ट्राएंगल’ और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जुड़ा है।

झूठे प्रचार पर पुलिस का एक्शन

ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर राज्य के स्थानीय निवासियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणियां कीं। इनमें कुछ ने यह तक कहा कि बाहर रहने वाले मेघालय के लोगों को सबक सिखाना चाहिए। इस आधार पर मेघालय पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। साथ ही उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने सोशल मीडिया पर राज्य की छवि को धूमिल करने वाला झूठा प्रचार फैलाया।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और राज्य की छवि की रक्षा

मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने इसे राज्य की प्रतिष्ठा पर हमला बताते हुए कहा कि यह मामला पूरी तरह से प्रेम-संबंधों से जुड़ा था, जिसमें हत्या को अंजाम देने के लिए पेशेवर अपराधियों की मदद ली गई। उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया के एक वर्ग को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से चल रही ‘मीडिया ट्रायल’ ने मेघालय के लोगों को गलत तरीके से अपराधी बताया, जबकि सच्चाई इससे एकदम उलट है।

उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसॉन्ग ने भी मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और राष्ट्रीय मीडिया में चल रहे अपमानजनक बयानों से राज्य सरकार और जनता आहत हुई है। उन्होंने कहा, “हम पहले ही साबित कर चुके हैं कि मेघालय सुरक्षित है और हमारी पुलिस फोर्स देश की बेहतरीन फोर्सेज़ में से एक है।”

‘ऑपरेशन हनीमून’ के नाम से चल रही है जांच

पुलिस इस मामले की जांच ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम से कर रही है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक छापेमारी की गई और सोनम समेत उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

यह मामला अब केवल एक हत्या की जांच नहीं रह गया है, बल्कि इसमें राज्य की प्रतिष्ठा, सांप्रदायिक सौहार्द और सोशल मीडिया के ज़रिये फैलाए गए झूठे प्रचार जैसे गंभीर मसले भी शामिल हो चुके हैं। मेघालय पुलिस की सख्त कार्रवाई यह संकेत देती है कि राज्य अब अपनी छवि खराब करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश