न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

INDIA गठबंधन में उठे सवाल, कौन है उद्धव गुट का वह सांसद जिस पर क्रॉस-वोटिंग का शक?

उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकजुटता पर सवाल, 15 से अधिक वोट अमान्य घोषित होने से मचा हड़कंप। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव गुट के एक सांसद पर क्रॉस-वोटिंग का शक जताया जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 8:30:20

INDIA गठबंधन में उठे सवाल, कौन है उद्धव गुट का वह सांसद जिस पर क्रॉस-वोटिंग का शक?

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवार बी. सुधर्शन रेड्डी को जितने समर्थन की उम्मीद थी, उतना साथ नहीं मिला। यही नहीं, 15 से अधिक वोट अमान्य घोषित होने से माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्ष की एकजुटता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं विपक्षी दलों का आरोप है कि वोटों को जानबूझकर अवैध ठहराया गया। यह वाकया राजनीतिक गलियारों को उस पुराने किस्से की याद दिलाता है जब हरियाणा विधानसभा के कुछ विधायकों ने "ग़लत पेन" का इस्तेमाल कर अपने ही उम्मीदवार को हराने के लिए वोट को अमान्य करवा दिया था।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट ने स्थिति को और पेचीदा बना दिया। इसमें दावा किया गया है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के एक सांसद पर शक जताया जा रहा है कि उन्होंने ही वोट अमान्य कराया। चर्चा तो यहां तक है कि यह सांसद जल्द ही एनडीए के पाले में जाने वाले हैं।

इस बीच, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने विपक्षी दलों से क्रॉस-वोटिंग की गंभीर जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा, “अगर वाकई ऐसा हुआ है, तो INDIA गठबंधन के हर घटक दल को इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। क्रॉस-वोटिंग लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है। अगर सार्वजनिक चर्चाओं में जो बातें सामने आ रही हैं उनमें ज़रा भी सच्चाई है, तो इसकी व्यवस्थित और गहन जांच ज़रूरी है।”

वहीं कांग्रेस के एक और नेता, सभा मणिकम टैगोर, जो इस चुनाव में विपक्ष के बूथ एजेंट थे, उन्होंने भी इस मामले पर अफसोस जताया। टैगोर ने कहा, “हमारे कुल 15 वोट अमान्य करार दिए गए। किसी ने निशान गलत जगह लगा दिया, किसी ने किसी और कॉलम में ‘1’ लिख दिया। अलग-अलग कारणों से वोट रद्द हो गए और यह विपक्ष के लिए बेहद दुखद स्थिति है। यही इस चुनाव की सबसे बड़ी कहानी है।”

आंकड़ों पर नजर डालें तो विपक्ष को उम्मीद थी कि उन्हें कम से कम 315 वोट मिलेंगे। लेकिन नतीजे आए तो कुल 300 वोट ही विपक्षी उम्मीदवार के खाते में दर्ज हुए। यहीं से INDIA ब्लॉक की मजबूती और एकजुटता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत