न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सप्ताह की मजबूती भरी शुरुआत: सेंसेक्स 81,500 के पार, निफ्टी 24,949 पर; आईटी शेयरों में दिखा जोर

भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मजबूती के साथ शुरुआत की। सोमवार को प्री-ओपनिंग सत्र में निफ्टी 50 लगभग 24,950 के स्तर पर दिखाई दिया, जबकि सेंसेक्स 83,500 अंकों के करीब कारोबार करता नजर आया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 9:52:46

सप्ताह की मजबूती भरी शुरुआत: सेंसेक्स 81,500 के पार, निफ्टी 24,949 पर; आईटी शेयरों में दिखा जोर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ हरे निशान में शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 194.21 अंकों यानी 0.24% की बढ़त के साथ 81,501.06 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 79.05 अंकों (0.32%) की हल्की गिरावट के साथ 24,949.15 अंकों पर कारोबार शुरू करता नजर आया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी, जब सेंसेक्स 693.86 अंकों की गिरावट के साथ 81,306.85 पर और निफ्टी 213.65 अंकों के नुकसान के साथ 24,870.10 पर बंद हुआ था।

घरेलू बाजार की इस मजबूती के पीछे अंतरराष्ट्रीय संकेत और निवेशकों की सकारात्मक धारणा प्रमुख कारण रहे। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आई जोरदार तेजी ने भारतीय निवेशकों के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना और फेड चेयर जेरोम पॉवेल का नरम रुख बाजार के लिए सहायक साबित हुआ।

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत

एशियाई बाजारों ने भी भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी। जापान का निक्केई इंडेक्स 300 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। डॉलर में कमजोरी के कारण सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 3,410 डॉलर और चांदी 39 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं ने तेजी दिखाई, जहां सोना लगभग 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,16,200 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई। कच्चे तेल की कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर बनी रही।

सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की, जबकि 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। निफ्टी 50 के अंतर्गत आने वाली 50 कंपनियों में से 42 शेयर हरे निशान में रहे, 4 लाल निशान में और 4 बिना किसी बदलाव के खुले।

इंफोसिस के शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस सोमवार को सबसे आगे रही। इसके शेयर 1.88% की बढ़त के साथ खुले और सेंसेक्स की टॉप गेनर कंपनियों में शुमार हुए। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने सबसे ज्यादा 0.39% की गिरावट दर्ज की और यह लाल निशान में कारोबार की शुरुआत करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

आईटी और अन्य सेक्टर में तेजी

आईटी कंपनियों ने बाजार की रफ्तार को और बढ़ाया। टेक महिंद्रा 1.60%, टीसीएस 1.27% और एचसीएल टेक 1.17% की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट 1.14%, बजाज फाइनेंस 0.93%, ट्रेंट 0.84%, टाटा स्टील 0.69%, एनटीपीसी 0.62%, बीईएल 0.55%, एशियन पेंट्स 0.53%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.51%, टाटा मोटर्स 0.48% और एसबीआई 0.47% की मजबूती के साथ खुले।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयरों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली।

लाल निशान में खुलने वाले शेयर

बाजार की मजबूती के बीच कुछ बड़े शेयरों ने कमजोर शुरुआत की। बजाज फिनसर्व 0.20%, भारती एयरटेल 0.14%, एचडीएफसी बैंक 0.12% और सनफार्मा 0.01% की गिरावट के साथ खुले।

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत ने निवेशकों को राहत दी है। आईटी सेक्टर की मजबूत पकड़ और दिग्गज कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन ने बाजार को सपोर्ट दिया। हालांकि, निफ्टी की हल्की गिरावट निवेशकों को यह संकेत देती है कि बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर अभी बना रहेगा। आने वाले सत्रों में वैश्विक संकेतों और घरेलू खबरों का असर बाजार की चाल पर अहम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत