न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच तेज

मुंबई के गोरेगांव स्थित NESCO सेंटर में म्यूजिक इवेंट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ड्रग नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Apr 2026 11:59:25

मुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच तेज

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर (NESCO Center) में आयोजित एक म्यूजिक इवेंट के दौरान ड्रग ओवरडोज की गंभीर घटना सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मुंबई के एक प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल को आयोजित किया गया था।

दो की मौत, एक युवती की हालत गंभीर

इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, ड्रग ओवरडोज के कारण 24 वर्षीय युवती और 28 वर्षीय युवक की जान चली गई है। वहीं 25 वर्षीय एक अन्य युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल की रात इस कॉन्सर्ट में कई कॉलेजों के छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया था।

MDMA ड्रग्स की आशंका, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, इवेंट में शामिल कुछ छात्रों द्वारा कथित तौर पर नशीले पदार्थों का सेवन किया गया था, जिसमें MDMA होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। बताया गया कि देर रात करीब 12 बजे कुछ छात्रों को सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

6 लोग गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क की जांच जारी

इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, सनी विनोद जैन और सिक्योरिटी से जुड़े बालाकृष्णन बलराम समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस अब छात्रों के बयान के आधार पर पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही, इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत