न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और कई लोग घायल

मुंबई के दहिसर में शांतिनगर स्थित 24 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की मौत और 18 लोग घायल हुए। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और 36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 8:57:24

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और कई लोग घायल

मुंबई के उत्तरी इलाके दहिसर में रविवार (7 सितंबर) को बड़ा हादसा हो गया। शांतिनगर स्थित नई जनकल्याण सोसायटी की 24 मंजिला इमारत में अचानक आग भड़क उठी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 लोग झुलस गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

सातवीं मंजिल से उठी लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैलने लगी। हादसा दोपहर करीब तीन बजे का है। जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई निवासी धुएं और गर्मी के कारण फंसे रह गए। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार लपटों पर नियंत्रण पाया गया।

36 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मुंबई अग्निशमन विभाग के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान के दौरान 36 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से 19 को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि सात घायलों की हालत गंभीर है। इनमें एक पुरुष आईसीयू में है। वहीं, रोहित अस्पताल में भर्ती एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सात दमकल गाड़ियों की तैनाती

आग लगते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीम ने सबसे पहले इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने पर जोर दिया और फिर पानी की बौछारों से आग को नियंत्रित करने की कोशिशें शुरू कीं। घंटों के प्रयास के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया।

हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सोसायटी के लोगों ने सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री