न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट की नस फटी, पसलियां टूटीं और लीवर डैमेज… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पीट-पीटकर मार डाला

मुंबई के आरे में पत्नी ने प्रेमी और उसके भाई संग मिलकर मेकअप आर्टिस्ट पति की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पेट की नस फटी, पसलियां टूटीं और लीवर डैमेज हुआ। मुख्य आरोपी प्रेमी फरार, पत्नी और उसका साथी गिरफ्तार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 9:11:25

पेट की नस फटी, पसलियां टूटीं और लीवर डैमेज… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पीट-पीटकर मार डाला

मुंबई के आरे पुलिस स्टेशन क्षेत्र के छोटा कश्मीर गार्डन इलाक़े से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक भरत अहिरे (40) फिल्म सिटी में मेकअप आर्टिस्ट थे, जबकि पत्नी राजश्री का प्रेमी चंद्रशेखर आरे कॉलोनी में तबेला चलाता है। पुलिस ने राजश्री और चंद्रशेखर के भाई रंगा को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी चंद्रशेखर फिलहाल फरार है। जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले भी भरत पर हमला हुआ था, लेकिन वह किसी तरह भागकर घर पहुंच गए थे। घर लौटते ही राजश्री ने पति को धमकाते हुए कहा—"अगर किसी को बताया कि हमने तुझे मारा है तो तेरी और बच्चों की जान ले लूंगी।" उसने यह भी सख्त हिदायत दी कि चोटों के बारे में पूछे जाने पर कहना कि बाइक से गिरने के कारण चोट लगी है।

'पूजा' के नाम पर छुपा रखा था प्रेमी का नंबर

भरत की मां के मुताबिक, राजश्री और चंद्रशेखर के बीच पिछले एक साल से गुप्त प्रेम संबंध थे। वह रात-रात भर चुपके से फोन पर बातें करती थी। भरत ने विरोध किया तो राजश्री ने दिखावे में नंबर ब्लॉक करने का दावा किया, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसने उसी नंबर को ‘पूजा’ नाम से सेव करके संपर्क बनाए रखा था।

12 जुलाई की रात – मौत का फरमान

12 जुलाई को रात करीब 10:30 बजे चंद्रशेखर का फोन आने पर पति-पत्नी में फिर झगड़ा हुआ। उस वक्त घर में भरत की बड़ी बेटी और दो छोटे बेटे मौजूद थे। गुस्से में राजश्री ने प्रेमी को फोन कर बुलाया और कहा—"इसे बाहर ले जाकर इतना मारो कि या तो मर जाए या जिंदगीभर बिस्तर पर पड़ा रहे।" बेटी श्रेया ने पुलिस को बताया कि मां, पापा को शौचालय के पास ले गई, जहां पहले से चंद्रशेखर और उसका भाई रंगा खड़े थे। दोनों ने मिलकर लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में भरत के पेट की नस फट गई, पसलियां टूट गईं और लीवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस वक्त राजश्री वहीं खड़ी होकर कह रही थी—"और मारो इसे!" डरी हुई श्रेया यह सुनते ही घर भाग गई। घटना रात करीब 11 बजे की है।

तीन दिन तक घर में बंद रखा घायल पति को

गंभीर रूप से घायल भरत किसी तरह घर लौटा, लेकिन पत्नी ने बेटी को धमकाया कि अगर किसी को बताया तो उसे भी मार डालेगी। तीन दिनों तक भरत को बिना इलाज के घर में ही रखा गया। 15 जुलाई की रात उसकी तबीयत बिगड़ गई, उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गया। श्रेया ने छुपकर चाचा के बेटे को खबर दी, जिसने परिवार को सूचित किया। अगले दिन 16 जुलाई को भरत को DNA सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मालाड ईस्ट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, भरत के शरीर में अंदरूनी खून जमा था, जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया। पसलियों और लीवर की मरम्मत के लिए अलग-अलग सर्जरी हुई। कुल पांच ऑपरेशन किए गए, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि 5 अगस्त की सुबह भरत ने दम तोड़ दिया। भरत की मां ने बताया कि उन्होंने कई बार बहू को समझाया, लेकिन वह चंद्रशेखर के साथ खुलकर घूमती थी। बेटा रोकता तो वह और गुस्से में आ जाती।

ICU में भी नहीं रुकी धमकियां

भरत की मां के अनुसार, अस्पताल में भर्ती बेटे को भी राजश्री ने ICU में जाकर धमकाया—"सबको यही कहना कि बाइक से गिरा हूं, अगर सच बताया तो बच्चों को मार दूंगी।" डर के कारण भरत ने पहले चुप्पी साध ली, लेकिन बाद में पत्नी की करतूत परिवार और पुलिस को बता दी। आरे पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज कर राजश्री व रंगा को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चंद्रशेखर की तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात पहले से सुनियोजित थी और इसे बेहद निर्ममता से अंजाम दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत