न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MNS नेता के बेटे की गुंडई! नशे में कार से किया एक्सीडेंट, कपड़े उतार कर महिला को दी गालियां; वायरल हुआ वीडियो

मुंबई के अंधेरी इलाके में MNS नेता जावेद शेख के बेटे ने नशे में कार से एक्सीडेंट कर दिया। वीडियो में वह अर्धनग्न होकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे को गालियां देते और पुलिस से बदसलूकी करते नजर आ रहा है। घटना के बाद राजश्री को मनसे कार्यकर्ताओं से धमकियां मिलने का दावा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 4:01:14

MNS नेता के बेटे की गुंडई! नशे में कार से किया एक्सीडेंट, कपड़े उतार कर महिला को दी गालियां; वायरल हुआ वीडियो

मुंबई की चमक-धमक के बीच रविवार रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे ने एक वीडियो साझा करते हुए चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख ने नशे की हालत में उनकी कार को टक्कर मार दी। लेकिन हादसा यहीं नहीं रुका — राहिल गाड़ी से उतरते ही अर्धनग्न हालत में बेशर्मी और गुंडई पर उतर आया।

राजश्री के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद राहिल ने उनके साथ जमकर गाली-गलौज और धमकियां दीं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह नशे की हालत में कपड़े उतारकर खुलेआम बर्ताव कर रहा है, और कह रहा है, "XXX पैसे ले लो, जाकर पुलिस को बताओ… मैं जावेद शेख का बेटा हूं, फिर देखना क्या होता है!"

पुलिस से भी की बदसलूकी, नहीं दिखाया कोई डर

वीडियो में यह भी देखा गया कि वह मौके पर पहुंची पुलिस से बहस कर रहा था और उनके साथ असहयोगपूर्ण और अपमानजनक व्यवहार कर रहा था। राजश्री ने दावा किया कि राहिल के पिता जावेद शेख खुद नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे, और उन्होंने अपनी राजनीतिक हैसियत दिखाकर मामले को दबाने की कोशिश की।

राजनीतिक दबाव और धमकियों की बात भी आई सामने

राजश्री ने आगे कहा कि FIR दर्ज होने के बाद से उन्हें मनसे कार्यकर्ताओं से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वह पहले भी चर्चा में थीं, जब उन्होंने मराठी भाषा थोपने को लेकर MNS की सोच की आलोचना की थी। उन्होंने खुलेआम कहा था कि "मुंबई को प्रवासियों ने बनाया है, और उनके बिना स्थानीय लोगों की हालत और खराब हो जाएगी।"

उनके इसी बयान पर वर्सोवा के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत