Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MLA टी राजा सिंह ने फडणवीस से की विवादास्पद मांग, कहा – ‘औरंगजेब की कब्र पर बनाना चाहिए टॉयलेट’

तेलंगाना के MLA टी राजा सिंह ने छत्रपति संभाजीनगर में हिंदू राष्ट्र जागृति सभा में विवादित बयान दिया। उन्होंने फडणवीस से कहा कि औरंगजेब की कब्र पर Urinal बनाया जाए और कब्र का नामोनिशान मिटाया जाए। साथ ही उन्होंने लव जिहाद और CCTV जिहाद के बारे में चेतावनी दी और महिलाओं से धर्म प्रचार की अपील की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 20 Mar 2026 8:41:14

MLA टी राजा सिंह ने फडणवीस से की विवादास्पद मांग, कहा – ‘औरंगजेब की कब्र पर बनाना चाहिए टॉयलेट’

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित हिंदू राष्ट्र जागृति सभा की रैली में तेलंगाना के Goshamahal विधायक टी राजा सिंह ने विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की कि औरंगजेब की कब्र को हटाने की कोशिश की जाए और उस पर Urinal बनाया जाए। उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसा किया गया तो हिंदू जनता हमेशा मुख्यमंत्री का समर्थन करती रहेगी और उन्हें कभी नहीं भूलेगी।

संभाजी को मारने वाले की कब्र स्वीकार नहीं

टी राजा सिंह ने कहा कि यह कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी को मारा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र की पवित्र धरती पर ऐसे व्यक्ति की कब्र स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि कब्र को हटाने की बात क्यों की जा रही है, लेकिन जब भी वे संभाजीनगर आते हैं, औरंगजेब की कब्र उन्हें चुभती है। इसलिए यह मामला उनकी प्राथमिकता में है और वे इसे छोड़ने वाले नहीं हैं।
कब्र का नामोनिशान मिटने तक नहीं छोड़ेंगे

टी राजा सिंह ने आगे कहा कि जब तक कब्र का नामोनिशान मिट नहीं जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने महिलाओं से भी चेतावनी दी कि सावधान रहें, क्योंकि उनके अनुसार औरंगजेब के अनुयायी इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं और लव जिहाद के तहत बहनों और बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है।

CCTV जिहाद का जिक्र

टी राजा सिंह ने अपने भाषण में CCTV जिहाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ आतंकवादी कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाते थे और फुटेज पाकिस्तान भेजते थे। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने चेतावनी भी दी।

महिलाओं से धर्म प्रचार की अपील

रैली में उपस्थित महिलाओं से उन्होंने अपील की कि वे हर हफ्ते कम से कम एक घंटे धर्म के प्रचार में दें। उन्होंने कहा कि पहले अपने परिवार और रिश्तेदारों को हिंदुत्व और लव जिहाद के बारे में बताना जरूरी है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि छोटी बेटियों को भी इसके बारे में जागरूक करना चाहिए ताकि वे जान सकें कि कैसे लड़कियों को जाल में फंसाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच