न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच में 1.5 करोड़ रुपये में प्रश्नपत्र बेचने की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और परीक्षा रद्द कर दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jun 2026 3:32:17

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद 28 जून को आयोजित होने वाली TET परीक्षा रद्द कर दी गई। इसी बीच मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से TET परीक्षा के प्रश्नपत्र बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

SIT करेगी पूरे मामले की जांच

पेपर लीक प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त पंजाबराव उगले की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। दूसरी ओर, भिवंडी पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि इस साजिश का मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

डेढ़ करोड़ रुपये में होने वाली थी प्रश्नपत्र की सौदेबाजी

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले के तार एक बड़े और संभवतः अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए अदालत से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, हालांकि कोर्ट ने उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास TET परीक्षा के चार अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्र मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इन पेपरों को बेचने के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की डील तय हुई थी। हालांकि सौदा पूरा होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ा परीक्षा रद्द होने का असर

28 जून को आयोजित होने वाली महाराष्ट्र TET परीक्षा में लगभग 4 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा रद्द होने से उम्मीदवारों में भारी निराशा और असंतोष देखने को मिला। इस बीच महाराष्ट्र राज्य शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित कर अभ्यर्थियों को राहत दी जाए।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

पेपर लीक की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक और पेपर लीक और एक और परीक्षा रद्द हो गई। इस बार महाराष्ट्र की TET परीक्षा प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया गया है, जिससे युवाओं का भविष्य लगातार खतरे में पड़ रहा है। राहुल गांधी ने इसे केवल पेपर लीक नहीं बल्कि युवाओं के सपनों और भविष्य की चोरी बताया।

संजय निरुपम बोले- समय रहते कार्रवाई सरकार की बड़ी सफलता

वहीं शिवसेना नेता संजय निरुपम ने परीक्षा से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पेपर लीक कराने वाला एक संगठित माफिया सक्रिय है, जिसमें कुछ कोचिंग संस्थानों की भूमिका भी सामने आती रही है। निरुपम ने सरकार से अपील की कि इस मामले की गहराई से जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए और दिल्ली से लेकर मुंबई तक ऐसे सख्त कानून बनाए जाएं, जिससे भविष्य में कोई भी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने का साहस न कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत