न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: इगतपुरी में CBI की बड़ी कार्रवाई — फर्जी कॉल सेंटर से 1.2 करोड़ नकद, 44 लैपटॉप और 71 मोबाइल बरामद

महाराष्ट्र के इगतपुरी में सीबीआई ने एक लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। 1.2 करोड़ नकद, 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल, सोना, लग्जरी कारें और क्रिप्टोकरेंसी बरामद। गिरोह विदेशी नागरिकों से अमेज़न सपोर्ट के नाम पर साइबर ठगी करता था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 8:44:22

महाराष्ट्र: इगतपुरी में CBI की बड़ी कार्रवाई — फर्जी कॉल सेंटर से 1.2 करोड़ नकद, 44 लैपटॉप और 71 मोबाइल बरामद

महाराष्ट्र के नाशिक जिले के इगतपुरी में सीबीआई (CBI) ने एक शानदार रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर दिया। यह कॉल सेंटर खुद को अमेज़न सपोर्ट सर्विस बताकर विदेशी नागरिकों को शिकार बनाता था और बड़े पैमाने पर साइबर ठगी करता था। एजेंसी ने इस रैकेट में शामिल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 5 को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में 1.2 करोड़ रुपये नकद, 44 लैपटॉप और 71 मोबाइल फोन सहित भारी मात्रा में डिजिटल सबूत बरामद हुए।

ऐसे चलता था फर्जीवाड़े का नेटवर्क

जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के लोगों को कॉल करता था और तकनीकी सहायता के नाम पर उन्हें भ्रमित करता था। ठगी के पैसे की वसूली गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए की जाती थी। रिसॉर्ट में लगभग 60 लोग काम करते थे, जिन्हें अलग-अलग भूमिकाओं — डायलर्स, वेरिफायर्स और क्लोजर्स — में बांटा गया था, ताकि धोखाधड़ी का पूरा चेन व्यवस्थित ढंग से चल सके।

बरामदगी में नकदी से लेकर लग्जरी कार तक

CBI की तलाशी में 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में डिजिटल दस्तावेज और करीब 1.20 करोड़ रुपये की नकदी मिली। इसके साथ ही 500 ग्राम सोना, 7 लग्जरी कारें, लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की 5000 USDT क्रिप्टोकरेंसी और 1.26 लाख रुपये के बराबर 2000 कनाडाई डॉलर के गिफ्ट वाउचर भी जब्त किए गए।

पहले भी उजागर हुआ था एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह

CBI ने इसी साल जुलाई में ऑपरेशन चक्र-5 के दौरान एक और बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। वह गिरोह यूके और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को टारगेट करता था और टेक्निकल सपोर्ट स्कैम चलाता था। उस समय एजेंसी ने नोएडा के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।

तकनीकी सपोर्ट के नाम पर ठगी

पिछली जांच में सामने आया था कि अपराधी माइक्रोसॉफ्ट और अन्य बड़ी टेक कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर कॉल करते थे। वे पीड़ितों को विश्वास दिलाते कि उनके सिस्टम में गंभीर तकनीकी समस्या है और मरम्मत के नाम पर भारी रकम वसूल लेते थे।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से खुलासा

CBI ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश अमेरिकी FBI, ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया था। तलाशी में उन्नत तकनीकी उपकरण, फर्जी दस्तावेज और अपराध से जुड़े कई अहम सबूत मिले, जिससे रैकेट की गहरी परतें खुलकर सामने आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज