IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को जगह क्यों दी गई?
KKR प्रबंधन को खुली चुनौती
हिंदुओं की भावनाओं को बार-बार अनदेखा क्यों किया जाता है?
अगर सच में हिंदुओं से प्रेम है, तो बांग्लादेशी क्रिकेटर को अभी टी
देवकीनंदन ठाकुर ने सीधे तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम लेते हुए मंच से चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “आज इस कथा के माध्यम से हम साफ शब्दों में कहना चाहते हैं—अगर आपको हिंदुओं से प्रेम है, अगर आपको भारत से सच्चा लगाव है और अगर हिंदुओं की मौत का दर्द आपको भी महसूस होता है, तो मिस्टर KKR, उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को तुरंत अपनी टीम से बाहर करें।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि KKR ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया, तो मजबूरन टीम के बहिष्कार का रास्ता अपनाया जाएगा।
9 करोड़ 20 लाख की बोली पर उठाए सवाल
ठाकुर ने खिलाड़ी की कीमत का जिक्र करते हुए कहा, “उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया है। सवाल यह है कि यह पैसा कहां जाएगा और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए होगा?” उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि ऐसे फैसलों के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं, जिनकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने उपस्थित लोगों से सवाल किया कि यदि KKR ने उस खिलाड़ी की नियुक्ति रद्द नहीं की, तो यह किसी बड़े खेल की ओर इशारा करेगा।
बहिष्कार की अंतिम चेतावनी
अपने बयान के अंत में देवकीनंदन ठाकुर ने सख्त लहजे में कहा, “मिस्टर KKR, यह मत भूलिए कि आपको हीरो हिंदुस्तान की जनता ने बनाया है। और जो जनता हीरो बना सकती है, वही ज़ीरो भी बना सकती है।” उन्होंने चेताया कि अभी भी समय है संभलने और सुधार करने का, क्योंकि अगर वक्त का रुख पलट गया, तो हालात को संभालना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।















