न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICICI बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, ATM ट्रांजेक्शन, कैश डिपॉजिट, IMPS और डेबिट कार्ड पर बढ़े चार्ज, 1 जुलाई से होंगे लागू

1 जुलाई 2025 से देश के प्रमुख निजी बैंक ICICI ने ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं के चार्ज स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। ATM से पैसे निकालना, कैश जमा करना, IMPS से पैसे ट्रांसफर करना या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल—अब हर सेवा पर सीमाएं तय की गई हैं और उन्हें पार करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 1:04:47

ICICI बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, ATM ट्रांजेक्शन, कैश डिपॉजिट, IMPS और डेबिट कार्ड पर बढ़े चार्ज, 1 जुलाई से होंगे लागू

1 जुलाई 2025 से देश के प्रमुख निजी बैंक ICICI ने ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं के चार्ज स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। ATM से पैसे निकालना, कैश जमा करना, IMPS से पैसे ट्रांसफर करना या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल—अब हर सेवा पर सीमाएं तय की गई हैं और उन्हें पार करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों को इन नियमों में आंशिक राहत दी गई है, लेकिन आम ग्राहकों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है।

मेट्रो और नॉन-मेट्रो के लिए अलग-अलग नियम

नए नियमों के अनुसार, मेट्रो शहरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु) में ICICI बैंक ग्राहक केवल 3 बार ही दूसरे बैंक के ATM से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। इसके बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये और नॉन-फाइनेंशियल (जैसे बैलेंस चेक) पर 8.50 रुपये चार्ज देना होगा। नॉन-मेट्रो शहरों में यह सीमा 5 ट्रांजेक्शन की होगी। वहीं, ICICI बैंक के अपने ATM से ग्राहक हर महीने 5 बार फ्री फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं, उसके बाद हर बार 23 रुपये चार्ज लगेगा।

कैश डिपॉजिट और निकासी पर भी बदलाव

अब बैंक ब्रांच या ICICI की कैश डिपॉजिट मशीन से सिर्फ 3 बार कैश जमा करना फ्री रहेगा। चौथी बार से 150 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क लिया जाएगा। एक लाख रुपये तक की मासिक कैश डिपॉजिट सीमा पर कोई शुल्क नहीं है, लेकिन इससे ऊपर के ट्रांजेक्शन पर 3.5 रुपये प्रति हजार या न्यूनतम 150 रुपये—जो भी अधिक हो—देना होगा।

इसी तरह, महीने में 3 बार फ्री कैश निकासी की सुविधा मिलेगी। चौथी बार से वही चार्ज लागू होंगे।

IMPS से पैसे भेजने पर भी चार्ज

अगर आप मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग से IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो अब इस पर भी शुल्क देना होगा:

—₹1,000 तक: ₹2.5

—₹1 लाख तक: ₹5

—₹5 लाख तक: ₹15

ये चार्ज ट्रांजेक्शन अमाउंट के आधार पर अलग-अलग होंगे और ऑटोमैटिक कट जाएंगे।

डेबिट कार्ड और डिमांड ड्राफ्ट भी महंगे

ICICI बैंक ने अपने डेबिट कार्ड के सालाना शुल्क में भी बढ़ोतरी की है।

—सामान्य ग्राहकों को अब ₹300 सालाना देना होगा।

—ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए यह शुल्क ₹150 तय किया गया है।

—यदि कार्ड गुम या डैमेज हो जाता है तो नया कार्ड बनवाने पर ₹300 शुल्क लगेगा।

डिमांड ड्राफ्ट बनवाने पर अब ₹2 प्रति हजार रुपये की दर से शुल्क लिया जाएगा, जिसकी न्यूनतम सीमा ₹50 और अधिकतम सीमा ₹15,000 तय की गई है।

सीनियर सिटीजनों को राहत

हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ नियमों में छूट दी गई है। कुछ चार्जेस लागू नहीं होंगे या उनमें रियायत दी गई है। लेकिन इसके बावजूद अधिकतर बदलाव आम ग्राहकों पर प्रभाव डालने वाले हैं।

ICICI बैंक के नए चार्जेस का प्रभाव उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा, जो बार-बार कैश ट्रांजेक्शन करते हैं या दूसरे बैंकों के ATM का इस्तेमाल करते हैं। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक कदम माना जा सकता है, लेकिन आम लोगों के लिए यह निश्चित रूप से जेब पर भार बढ़ाने वाला बदलाव साबित होगा। जो ग्राहक अब भी नकदी लेन-देन पर निर्भर हैं, उन्हें सावधानी से ट्रांजेक्शन की योजना बनानी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत