सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली।
कर्ज में डूबते किसान, महंगाई की मार
क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे।
और सरà
राहुल गांधी ने भावुक अंदाज़ में कहा कि देश का किसान हर दिन कुछ और गहराई में डूबता जा रहा है। “बीज महंगे, खाद महंगी, डीजल महंगा... लेकिन किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिलती। सरकार MSP की गारंटी नहीं देती, उल्टा जब किसान कर्ज माफी की बात करता है, तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिनके पास करोड़ों रुपये हैं, उनके लोन तो आसानी से माफ कर दिए जाते हैं, जैसे अनिल अंबानी के ₹48,000 करोड़ SBI फ्रॉड का मामला।
सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है – राहुल गांधी
कांग्रेस का कहना है कि ये पूरा सिस्टम किसानों को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है, और सरकार बस अपना PR देखने में व्यस्त है। “मोदी जी ने कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे, लेकिन हकीकत में उनकी ज़िंदगी ही आधी रह गई है,” राहुल गांधी ने दुख के साथ कहा।
कमज़ोर होती जा रही है अर्थव्यवस्था की रीढ़
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान इसकी रीढ़ हैं। “लेकिन अफसोस की बात है कि सरकार की नीतियों और विदेशी निर्भरता की वजह से यह रीढ़ कमजोर हो रही है।” उन्होंने कहा कि भारत का 80% उर्वरक चीन से आता था, और अब जब चीन ने यह भेजना बंद कर दिया है, तो सरकार के पास कोई बैकअप प्लान ही नहीं था।













