न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक राष्ट्र-एक पार्टी’ की ओर BJP का प्रयास, प्रियंका चतुर्वेदी ने PM-CM को हटाने वाले बिल का किया विरोध

प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में पेश किए गए जेल में बंद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले विधेयक का विरोध किया। उन्होंने इसे BJP द्वारा ‘एक राष्ट्र-एक पार्टी’ लागू करने का प्रयास बताया और लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 5:36:30

‘एक राष्ट्र-एक पार्टी’ की ओर BJP का प्रयास, प्रियंका चतुर्वेदी ने PM-CM को हटाने वाले बिल का किया विरोध

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए विधेयक, जिसमें जेल में बंद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बर्खास्त करने की व्यवस्था प्रस्तावित है, पर उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखा विरोध जताया है। उन्होंने शनिवार को आरोप लगाया कि यह विधेयक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ‘एक राष्ट्र-एक पार्टी’ व्यवस्था लागू करने का प्रयास है।

एएनआई से बातचीत में प्रियंका ने भाजपा के भ्रष्टाचार विरोधी दावों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का वादा किया था, लेकिन वह पूरी तरह जुमला साबित हुआ। उन्होंने कहा, “राजनीति में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार से मुक्त वातावरण हर किसी की अपेक्षा होती है। लेकिन सरकार अपने 2014 के वादे को पूरा करने में नाकाम रही। वास्तव में, सरकार में ही भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं। यह दिखाता है कि यह वादा केवल लोकप्रियता बढ़ाने का हथकंडा था।”

प्रियंका ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के ‘एक राष्ट्र-एक पार्टी’ वाले बयान को भी याद किया और कहा कि संसद में लाया गया नया संविधान संशोधन इसी विचारधारा को लागू करने का तरीका है। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनावों में जे पी नड्डा ने एक राष्ट्र-एक पार्टी सिस्टम की बात कही थी। अब सरकार इसी को बिल के माध्यम से लागू करने की कोशिश कर रही है। यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और हम संयुक्त संसदीय समिति में इसका विरोध करेंगे।”

केंद्र की ओर से पेश किए गए विधेयक के विवरण की बात करें तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए थे। इनमें संविधान (संशोधन) 130 विधेयक, 2025 शामिल है। इस विधेयक के अनुसार, यदि कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री गंभीर आपराधिक आरोपों में लगातार 30 दिनों तक जेल में रहते हैं, तो उन्हें स्वतः उनके पद से हटा दिया जाएगा।

साथ ही, यह विधेयक केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 के साथ संसदीय समिति के पास भेज दिया गया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह जनता की चुनी हुई सरकारों के अधिकारों पर सीधा हमला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज