न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भिवंडी: आवारा कुत्तों का कहर, 12 साल के मासूम की गई जान, एक साल में 11 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार

भिवंडी में आवारा कुत्तों का कहर जारी, 12 साल के मासूम हामिद सद्दाम खान की मौत, पिछले एक साल में 11,000 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने का शिकार; नगर में सुरक्षा और स्वास्थ्य पर उठ रहे सवाल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 9:01:17

भिवंडी: आवारा कुत्तों का कहर, 12 साल के मासूम की गई जान, एक साल में 11 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर में कुत्तों के हमलों के आंकड़े डराने वाले हैं। बीते एक साल में 11 हजार से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। इसी कड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुत्ते के हमले में घायल 12 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान हामिद सद्दाम खान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

खेलते वक्त हुआ था हमला

यह घटना 10 जनवरी की है, जब हामिद भिवंडी के ईदगाह इलाके में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे व गर्दन के पास गंभीर रूप से काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। हालांकि इसके बावजूद उसकी हालत पूरी तरह स्थिर नहीं हो सकी और परेशानी बनी रही।

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत, गई जान

27 जनवरी को हामिद की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे दोबारा इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल लेकर आए। यहां से डॉक्टरों ने आगे के इलाज के लिए उसे कस्तूरबा अस्पताल रेफर कर दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद 31 जनवरी को इलाज के दौरान हामिद ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है और नगर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

शहर में फिर उठा आवारा कुत्तों का मुद्दा

हामिद की मौत ने एक बार फिर भिवंडी में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को उजागर कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि नगर पालिका का डॉग स्टेरिलाइजेशन सेंटर करीब 12 साल तक बंद रहने के बाद पिछले साल ही दोबारा शुरू किया गया था। इसके बावजूद शहर में कुत्तों की संख्या और हमलों में कोई खास कमी नहीं आई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने प्रयासों के बाद भी हालात काबू में क्यों नहीं आ रहे।

एक महीने में हजार से ज्यादा लोग घायल

आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ जनवरी महीने में ही 1,062 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में कई बार एंटी-रेबीज वैक्सीन समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। स्थानीय विधायक रईस शेख ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि वे सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों और सिस्टम की लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

पिछले साल 11 हजार से ज्यादा मामलों का इलाज

हामिद खान को कुत्ते ने 10 जनवरी को काटा था, जिसके बाद 13 और 17 जनवरी को भी उसे इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। तीनों बार उसे इंजेक्शन की डोज़ दी गई। 28 जनवरी को उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इंदिरा गांधी मेमोरियल उपजिला अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. माधवी पंडारे के अनुसार, पिछले एक साल में अस्पताल में कुत्तों के काटने के 11,062 मरीजों का इलाज किया गया है। ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि भिवंडी में आवारा कुत्तों की समस्या अब एक गंभीर सार्वजनिक संकट बन चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत