न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

नवी मुंबई में अमित शाह ने मातृभाषा के जरिए भारत को समझने की बात कही। उन्होंने भारतीय भाषाओं और ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर भी विचार रखे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 14 Sep 2026 5:36:50

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नवी मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भारतीय भाषाओं के संरक्षण और उनके इस्तेमाल को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक मतभेदों को भुलाना चाहिए। शाह ने कहा कि एक बच्चा भारत को अपनी मातृभाषा के जरिए ही समझ सकता है।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को शासन और विज्ञान की भाषा के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है। उनके मुताबिक साहित्य के माध्यम से देश की भाषाओं को समृद्ध करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने हिंदी को दूसरी भारतीय भाषाओं का प्रतिद्वंद्वी मानने के बजाय सभी भाषाओं को आपस में जुड़ा हुआ बताया।

शाह ने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में देने पर जोर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मातृभाषा के अलावा एक और भारतीय भाषा सीखने का प्रावधान भी किया गया है। उनके अनुसार, भारतीय भाषाओं को सीखने और बढ़ावा देने के मुद्दे को राजनीतिक मतभेदों से अलग रखना चाहिए।

उन्होंने महाराष्ट्र को बहुभाषी राज्य बताते हुए कहा कि यहां विभिन्न भाषाओं का विकास हुआ है और उनका सम्मान किया जाता है। शाह ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने का भी उल्लेख किया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि आजादी के लिए भारतीय चेतना को जगाने का प्रयास था। शाह ने इसे भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नींव से भी जोड़ा।

शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ को लेकर पहले सरकारी कार्यक्रमों में शुरुआती दो छंद गाने की परंपरा रही थी। उन्होंने दावा किया कि बाद में गीत को विभाजित कर दिया गया और इसे पूर्ण गौरव वापस मिलने में कई दशक लगे। उनके मुताबिक अब सरकारी कार्यक्रमों में इसका पूरा संस्करण गाया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 14 और 15 सितंबर को नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित हो रहे हिंदी दिवस समारोह और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का हिस्सा है। राजभाषा विभाग के अनुसार, सम्मेलन में हिंदी को राजभाषा, जनभाषा और संपर्क भाषा के रूप में विकसित करने, भारतीय भाषाओं के साथ उसके समन्वय, तकनीक, अनुवाद और साहित्य जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत