न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम का फोन, 5 लाख कैश और जला हुआ बैग: लोकेंद्र तोमर से खुलेंगे कई राज, पुलिस को मिली 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में लोकेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी ने केस में नया मोड़ ला दिया है। सोनम के फोन, जलाए गए बैग और गायब 5 लाख रुपए को लेकर कई राज़ खुलने की उम्मीद है। पुलिस को मिली तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 8:54:21

सोनम का फोन, 5 लाख कैश और जला हुआ बैग: लोकेंद्र तोमर से खुलेंगे कई राज, पुलिस को मिली 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और नया मोड़ सामने आया है। इस सनसनीखेज केस में लोकेंद्र सिंह तोमर नाम का नया किरदार सामने आया है, जिसकी एंट्री ने जांच को और गहरा बना दिया है। लोकेंद्र पर आरोप है कि उसने सोनम के काले बैग को जलाने के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स को उकसाया था। यह बैग तो जला दिया गया, लेकिन उसमें रखे 5 लाख रुपए और एक पिस्टल का अब तक कुछ अता-पता नहीं है।

पुलिस को संदेह है कि राजा और सोनम के मोबाइल से जुड़े कई राज़ लोकेंद्र की जानकारी में हैं। इसी शक के आधार पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने उसे कल दोपहर हिरासत में ले लिया। मामले की जड़ें जितनी गहरी हैं, पुलिस उतनी ही बारीकी से हर कड़ी जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

शिलॉन्ग से लेकर इंदौर तक पुलिस की सक्रियता

सोमवार को हुई गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को शिलॉन्ग और इंदौर पुलिस की टीमें ग्वालियर पहुंच गईं। आरोपी लोकेंद्र को मोहना थाने से जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे JMFC जज अर्पिता त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने लोकेंद्र को शिलॉन्ग पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया। अब दोबारा मेडिकल जांच के बाद उसे इंदौर ले जाया जाएगा।

मीडिया से बोले लोकेंद्र: “प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, सच सामने आएगा”

मेडिकल टेस्ट के दौरान लोकेंद्र तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “इंदौर में मेरी बिल्डिंग है, जिसे किराए पर दिया हुआ था। मुझ पर जो आरोप लगे हैं, उसका जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूंगा। सोनम को न मैं जानता हूं, न कभी मिला हूं, न ही उसकी शक्ल देखी है।”

उसने आगे कहा, “मुझे बैग के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। सिलोम से मेरी बातचीत होती थी, लेकिन बाकी बातें मैं साफ-साफ बताऊंगा। आप सबका स्वागत है, मैं जल्द ही सबका जवाब दूंगा।”

बैग, कैश और हथियारों की बरामदगी बाकी

ग्वालियर पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लोकेंद्र की भूमिका इस केस में कहीं न कहीं संदिग्ध है। शिलॉन्ग पुलिस ने कोर्ट में बताया कि राजा रघुवंशी केस के अन्य आरोपियों की बातचीत लोकेंद्र की लोकेशन से हो रही थी। बैग, पिस्टल और 5 लाख रुपए की बरामदगी अब भी बाकी है, जिसकी जानकारी सिर्फ लोकेंद्र ही दे सकता है। सोनम रघुवंशी द्वारा कथित रूप से इंदौर स्थित फ्लैट में यह सामान रखा गया था, लेकिन अब वह कहां है, ये बड़ा सवाल है।

लोकेंद्र—एक बिल्डर, जो अब जांच के घेरे में

लोकेंद्र मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला एक बिल्डर है। पिछले कुछ वर्षों में उसने अपना पूरा व्यवसाय इंदौर शिफ्ट कर लिया था। जिस देवास नाका स्थित बिल्डिंग में सोनम ठहरी थी, वह लोकेंद्र की बताई जा रही है, जिसे उसने शिलोम जेम्स को किराए पर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब