न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुशवाहा से सोनम की पहली मुलाकात कहां हुई? जगह का नाम सुनकर घूम जाएगा दिमाग

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम और राज कुशवाहा की पहली मुलाकात का चौंकाने वाला खुलासा—देवास नाका के गोदाम से शुरू हुआ रिश्ता, जिसने रच दी खौफनाक साजिश की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 11:32:56

राज कुशवाहा से सोनम की पहली मुलाकात कहां हुई? जगह का नाम सुनकर घूम जाएगा दिमाग

राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री में जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, वैसे-वैसे यह केस और भी ज्यादा सनसनीखेज होता चला गया। जब यह सामने आया कि राजा की हत्या के पीछे उनकी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी का नाम है, तो इस वारदात ने रिश्तों की नींव पर ही सवाल खड़े कर दिए। और फिर, जैसे ही सोनम के साथ एक और किरदार की एंट्री हुई—लोग हैरान रह गए।

सोनम और राज ने मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

इस रहस्यमयी कहानी में दूसरा नाम सामने आया राज कुशवाहा का, जिसके साथ सोनम का प्रेम संबंध उजागर हुआ। खुलासा हुआ कि सोनम और राज ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी। इतना ही नहीं, दोनों शादी करने का इरादा भी रखते थे। ये बात राजा और उनके परिवार को बिल्कुल भी पता नहीं थी। वे अनजान थे कि जिस लड़की को उन्होंने अपने बेटे की दुल्हन बनाकर घर लाया, वही उसकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा खतरा बन जाएगी।

शादी की तस्वीरों में दिखी साजिश की परछाई?

राजा की हत्या की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। यूजर्स ने गौर करना शुरू किया सोनम के हावभाव पर। कुछ तस्वीरों में वो पूरी तरह भावहीन दिखी, तो कुछ में मुस्कान के पीछे छिपे दर्द या रहस्य की चर्चा होने लगी। ये वही पल थे जब परिवार और दोस्त खुशी मना रहे थे, लेकिन शायद सोनम के चेहरे पर कुछ और ही लिखा था।

राजा रघुवंशी की शादी उनके परिवार ने बेहद धूमधाम से की थी। दोनों परिवार बिज़नेस बैकग्राउंड से आते हैं, लिहाजा शादी भी बड़े स्तर पर हुई। लेकिन उन्हें ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि इस भव्य समारोह के पीछे एक खौफनाक कहानी जन्म ले रही थी।

सोनम के परिवार को भी लगा गहरा सदमा

जब हत्याकांड में सोनम का नाम उछला, तो उसके परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। भाई गोविंद रघुवंशी ने तो मीडिया के सामने साफ कहा, "हमने उससे नाता तोड़ लिया है। अब हम राजा के परिवार के साथ खड़े हैं।"

तो कहां हुई थी पहली मुलाकात?

अब सबके मन में एक ही सवाल है—आख़िर सोनम और राज कुशवाहा की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी? यह जानना भी कम चौंकाने वाला नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात इंदौर के देवास नाका इलाके के एक गोदाम में हुई थी। वहां 'श्री बालाजी एक्सटिरियो' नाम की कंपनी थी, जिसे सोनम और उनके भाई गोविंद मिलकर चलाते थे। राज कुशवाहा शुरू में इसी गोदाम में मजदूरी करता था।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, और फिर वही बातचीत नजदीकियों में बदल गई। वक्त के साथ राज ने अपनी जगह पक्की कर ली और जब कंपनी मंगल सिटी में शिफ्ट हुई, तो उसे वहां एक अहम पोजीशन भी मिल गई। यह सबकुछ जैसे प्लान का हिस्सा हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल