Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP के मंडीदीप में शर्मनाक मामला, शराब के नशे में युवक ने दिव्यांग पर किया पेशाब

मध्य प्रदेश के मंडीदीप में शराब के नशे में युवक द्वारा दिव्यांग पर अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी घटना और पिछले शर्मनाक मामलों की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Nov 2025 2:41:40

MP के मंडीदीप में शर्मनाक मामला, शराब के नशे में युवक ने दिव्यांग पर किया पेशाब

मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में शुक्रवार शाम एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना घटी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति को जमीन पर पड़े दिव्यांग युवक पर पेशाब करते देखा जा सकता है। यह घटना मंडीदीप के एक पेट्रोल पंप परिसर में हुई। घटना के समय वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि शराब के नशे में युवक जमीन पर पड़े दिव्यांग व्यक्ति के ऊपर खड़ा होकर पेशाब कर रहा है। पीड़ित दिव्यांग होने के कारण विरोध नहीं कर पा रहा था। इस अमानवीय घटना ने स्थानीय नागरिकों में गुस्सा और आक्रोश पैदा कर दिया। लोग प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने उठाया कदम: संदिग्ध हिरासत में

घटना के सामने आने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और घटना से पहले शराब पी रहे थे। एसडीओपी शीला सुराणा और थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच जारी है और वीडियो की सत्यता तथा घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

मध्य प्रदेश में पहले भी हुईं ऐसी शर्मनाक घटनाएं

मंडीदीप की यह घटना मध्य प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली पहली घटना नहीं है। इससे पहले सीधी, भिंड और दमोह जैसे जिलों में भी कमजोर और दिव्यांग व्यक्तियों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सीधी का ‘पेशाब कांड’ सबसे चर्चित रहा, जिसमें भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति ने आदिवासी युवक पर पेशाब किया था। इस घटना के बाद भाजपा और राज्य सरकार की काफी आलोचना हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित युवक को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर पैर धोकर माफी भी मांगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका