न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवाला, हत्या और हैरान कर देने वाले राज—राजा रघुवंशी केस में अब ED की एंट्री, सोनम के भाई पर भी जांच की आंच

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब हवाला कनेक्शन का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी राज कुशवाह की निशानदेही पर ईडी ने जांच शुरू की है, जिसमें सोनम के भाई गोविंद की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जानें कैसे एक मर्डर मिस्ट्री अब हवाला और रिश्तों की उलझी परतों में बदल गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 11:00:09

 हवाला, हत्या और हैरान कर देने वाले राज—राजा रघुवंशी केस में अब ED की एंट्री, सोनम के भाई पर भी जांच की आंच

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और बड़ा ट्विस्ट सामने आया है, जिसने इस सनसनीखेज मामले को और पेचीदा बना दिया है। अब इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, शिलांग में पूछताछ के दौरान आरोपी राज कुशवाह ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है कि सोनम का भाई गोविंद पिछले कई सालों से हवाला के काले धंधे में लिप्त है और वह खुद भी इस अवैध कारोबार में शामिल हो गया था।

इस खुलासे ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। अब जांच का केंद्रबिंदु बना है राज का मोबाइल फोन, जिसमें हवाला के लेन-देन के कोडवर्ड और अहम सुराग मिले हैं। इन डिजिटल सबूतों के आधार पर ईडी ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।

शिलांग में हुई पूछताछ में राज ने यह भी स्वीकार किया कि वह सोनम और गोविंद के साथ मिलकर हवाला का काम करता था। खास बात ये है कि गोविंद का श्री बालाजी एक्टिरियो के नाम से प्लायवुड लेमिनेशन का कारोबार है। उसका ऑफिस इंदौर के मंगलसिटी मॉल में है, जबकि गोदाम लसूड़िया मौरी में स्थित है। लेकिन इससे भी बड़ा खुलासा ये है कि गोविंद का एक और गोदाम बाणगंगा इलाके में है, जहां से पुलिस ने राज को गिरफ्तार किया था।

जैसे-जैसे हवाला के काले कारोबार की परतें खुल रही हैं, वैसे-वैसे इस हत्याकांड की कहानी और रहस्यमय होती जा रही है। अब जांच की सूई सोनम के भाई गोविंद की ओर भी घूम चुकी है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने उसे अचानक पूछताछ के लिए तलब किया, जिससे साफ है कि केस अब सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हवाला नेटवर्क से भी जुड़ चुका है।

बात करें इस केस की शुरुआत की, तो 23 मई को सोनम और राजा रघुवंशी शिलांग में लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि सोनम तब तक गायब थी। उस वक्त राजा और सोनम की शादी के लिए कुंडली मिलाने वाले ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने यह दावा किया था कि सोनम जिंदा और सुरक्षित है, और इस हत्या में उसका हाथ भी हो सकता है। हैरानी की बात ये है कि उनका ये दावा सही साबित हुआ।

अब उन्होंने एक और सनसनीखेज दावा किया है कि सोनम के समलैंगिक संबंध भी थे। अगर यह सच है, तो यह जांच की दिशा पूरी तरह से बदल सकता है। हत्याकांड के पीछे छिपे रिश्तों के उलझे धागे अब धीरे-धीरे खुलते दिख रहे हैं, लेकिन कहानी अभी पूरी नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल