न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड में उबाल: गुस्साए परिजनों ने सोनम के फाड़े पोस्टर, आग के हवाले कर लगाई मौत की सजा देने की मांग

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है जब पत्नी सोनम रघुवंशी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा। गुस्साए परिजनों ने सोनम के पोस्टर फाड़कर उन्हें आग के हवाले कर सजा की मांग की। जानें पूरे मामले की डिटेल्स और पुलिस जांच की स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 3:34:33

 राजा रघुवंशी हत्याकांड में उबाल: गुस्साए परिजनों ने सोनम के फाड़े पोस्टर, आग के हवाले कर लगाई मौत की सजा देने की मांग

इंदौर कपल मर्डर केस में पति राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या में पत्नी सोनम रघुवंशी का नाम सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद राजा के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने जगह-जगह लगे सोनम के पोस्टर फाड़ डाले हैं। इन पोस्टरों को सरेआम आग के हवाले करते हुए उन्होंने न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में जहां सोनम के पिता अपनी बेटी को पूरी तरह निर्दोष ठहरा रहे हैं और मेघालय पुलिस पर फंसाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं राजा की मां ने भावुक होते हुए कहा, "अगर मेरी बहू सोनम ने ही मेरे बेटे को मरवाया है, तो मैं चाहती हूं कि उसे ऐसी सजा मिले जो पूरे देश के लिए नज़ीर बने।" परिजनों ने मांग की है कि सोनम को फांसी की सजा दी जाए ताकि कोई और इस तरह की साजिश रचने की हिम्मत न कर सके।

दरअसल, राजा रघुवंशी के घर और मोहल्ले में कई स्थानों पर सीबीआई जांच की मांग वाले पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में सोनम की तस्वीरें भी थीं। गुस्साए परिजनों ने इन्हीं पोस्टरों को प्रदर्शन करते हुए फाड़ डाला और सार्वजनिक रूप से उन्हें जलाकर विरोध जताया।

इस मामले में मेघालय पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम ने अपने पति की हत्या की पूरी साजिश पहले से रच रखी थी। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने हत्या को अंजाम देने के लिए तीन पेशेवर सुपारी किलर्स को हायर किया था।

सोनम और राजा अपनी शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय के खूबसूरत हिल स्टेशन शिलांग पहुंचे थे। लेकिन 23 मई को दोनों रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास स्थित गहरी खाई में मिला। जबकि सोनम की लोकेशन को लेकर काफी सस्पेंस बना रहा, और उसकी तलाश भी जोरशोर से जारी रही।

इस हृदयविदारक हत्याकांड ने देशभर में न केवल लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि रिश्तों की सच्चाई और विश्वास को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?