न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जबलपुर में भीषण हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 से अधिक सवार, 4 की मौत

जबलपुर के बरगी डैम में भीषण हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने से 4 की मौत, कई लापता। जानें रेस्क्यू ऑपरेशन, हादसे की वजह और प्रशासन की ताजा अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 30 Apr 2026 10:23:33

जबलपुर में भीषण हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 से अधिक सवार, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शहर के मशहूर बरगी डैम में गुरुवार को पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक हादसे का शिकार हो गया और पानी में समा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह हादसा खमरिया टापू के पास उस समय हुआ, जब तेज आंधी-तूफान के बीच क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया। बताया जा रहा है कि इस क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।

तेज तूफान बना हादसे की वजह, कई लोगों को बचाया गया

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, अचानक आए तेज तूफान और आंधी के कारण क्रूज पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं राहत की बात यह है कि बचाव दलों ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस क्रूज के लिए कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। फिलहाल कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं और राहत कार्य लगातार जारी है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

हादसे के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। जबलपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी को भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, दिए सख्त निर्देश

इस हादसे पर मोहन यादव ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है और पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुआ यह हादसा बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है और अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि जो लोग अभी लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?