न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम ने किया इशारा और काट दी राजा रघुवंशी की गर्दन, अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बॉयफ्रेंड राज

इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे। सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी, हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 10:56:12

सोनम ने किया इशारा और काट दी राजा रघुवंशी की गर्दन, अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बॉयफ्रेंड राज

इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राजा के पीठ और सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे, जो इस हत्याकांड की भयावहता को दर्शाते हैं। राजा पर दो तरफ से हमला किया गया था, जिससे ये साफ़ पता चलता है कि यह हत्या पूरी प्लानिंग और सावधानी के साथ की गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह पर आरोप हैं कि दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। इसके अलावा, राज ने अपने तीन करीबी दोस्तों — विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी इस सुनियोजित प्लान में शामिल किया था।

सूत्रों के अनुसार, सोनम और राजा के मेघालय पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपियों को गुवाहाटी भेज दिया गया था। आरोपितों ने किराये पर स्कूटी ली और प्लान के अनुसार सोनम और राजा के पीछे-पीछे डबल डेकर एरिया तक पहुंचे। वहीं, सोनम ने राजा को अकेले उस सुनसान इलाके में ले जाकर हत्या कर दी। यह पूरी साजिश बेहद ही सोच-समझ कर अंजाम दी गई।

बॉयफ्रेंड राज - राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ

पड़ोसियों ने दावा किया है कि सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह न केवल राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था, बल्कि वह सोनम के घर भी नियमित रूप से आता-जाता था। पड़ोसियों ने बताया, "जिस दिन राजा रघुवंशी का शव इंदौर पहुंचा, उस दिन राज कुशवाह मौके पर मौजूद था। वह राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ और कई पड़ोसियों को अपने साथ अंतिम संस्कार में ले गया था।" इससे यह भी पता चलता है कि राज और सोनम के बीच गहरे संबंध थे, जो इस मामले में संदेह को और बढ़ाते हैं।

राजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने राज कुशवाह, आनंद कुर्मी, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें कोर्ट में मंगलवार को पेश किया गया। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि चारों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे।

साजिश के तहत तीनों आरोपियों को 21 मई को ट्रेन द्वारा गुवाहाटी भेजा गया था। जैसे ही राजा और सोनम शिलांग पहुंचे, तीनों आरोपित भी शिलांग पहुंच गए। सोनम राजा से बचते हुए लगातार लोकेशन भेज रही थी। आरोपितों ने ईस्ट खासी हिल्स क्षेत्र से 400 रुपये में डाव (पूर्वोत्तर क्षेत्र का खास हथियार) खरीदा था। इस साजिश के तहत तीनों ने राजा से दोस्ती कर ली और उसे यह भरोसा दिलाया कि वे भी घूमने के लिए आए हैं। इसके बाद राजा का स्कूटर डबल डेकर ब्रिज क्षेत्र में रखा गया और राजा को पहाड़ी इलाके में ले जाया गया।

हर हाल में राजा की हत्या करवाना चाहती थी सोनम

राजा से मिलने के बाद आरोपियों ने हत्या न करने का मन भी बनाया था क्योंकि शिलांग की भौगोलिक परिस्थिति और लोगों की आवाजाही से वे घबराए हुए थे। लेकिन सोनम उन पर लगातार दबाव बना रही थी। वह हर हाल में राजा की जान लेना चाहती थी। 23 मई को सोनम राजा को सुनसान जगह पर ले गई। आरोपी भी लोकेशन मिलते ही वहां पहुंच गए। जैसे ही सोनम ने इशारा किया, विशाल ने राजा की गर्दन के पीछे की ओर से हमला कर दिया। एक ही वार में राजा नीचे गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने दो-तीन बार और वार किए। अंततः मृत समझ कर राजा को खाई में फेंक दिया गया। शव को छुपाने में सोनम ने भी पूरी मदद की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत