न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: कंटेनर जहाज में बड़ा धमाका, कई लापता और घायल, नौसेना और तटरक्षक बल ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

केरल के तट के पास MV WAN HAI 503 कंटेनर जहाज में जोरदार धमाका, 4 क्रू मेंबर लापता, 5 घायल। नौसेना और तटरक्षक बल ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, जानें पूरी घटना का विवरण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 3:21:58

केरल: कंटेनर जहाज में बड़ा धमाका, कई लापता और घायल, नौसेना और तटरक्षक बल ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

केरल के तट पर एक बेहद चिंताजनक समुद्री दुर्घटना हुई है। कोलंबो से भारत के न्हावा शेवा पोर्ट की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में समुद्र के बीचों-बीच जोरदार धमाका हुआ है, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका जहाज के अंडर डेक यानी निचले हिस्से में हुआ, जब वह कोच्चि से लगभग 315 किलोमीटर पश्चिम की दूरी पर था।

इस धमाके के बाद जहाज पर सवार 22 क्रू मेंबर्स में से 4 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के दौरान जहाज पर बड़ी मात्रा में माल लदा हुआ था — रिपोर्ट्स के अनुसार, 600 से ज्यादा कंटेनर उस पर रखे थे, जिनमें से करीब 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए।

राहत और बचाव कार्य जारी, नौसेना और तटरक्षक बल अलर्ट पर

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत सक्रिय होकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जहाज पर सवार बाकी बचे क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बताया जा रहा है। कोस्ट गार्ड ने कहा है कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने और लापता सदस्यों की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विस्फोट का कारण अभी अस्पष्ट, जांच जारी

हालांकि इस विस्फोट के कारण की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह धमाका किसी कंटेनर के अंदर हुआ हो सकता है, जो कि जहाज के अंडर डेक में मौजूद था।

भारतीय नौसेना के पीआरओ के अनुसार, यह जहाज सिंगापुर के झंडे के अंतर्गत पंजीकृत है। इसकी लंबाई 270 मीटर और ड्राफ्ट 12.5 मीटर है। जहाज ने 7 जून को कोलंबो से यात्रा शुरू की थी और 10 जून को एनपीसी मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

ICG का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, पोत और विमान तैनात

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard - ICG) ने राहत कार्य में तेजी लाते हुए अपने डोर्नियर विमान (CGDO) को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा है। इसके अलावा, तीन तटरक्षक पोत — ICGS राजदूत (न्यू मैंगलोर से), ICGS अर्नवेष (कोच्चि से) और ICGS सचेत (अगट्टी से) — को भी तत्काल रवाना कर दिया गया है।

तटरक्षक बल की ओर से जानकारी दी गई है कि क्रू के बाकी सदस्य अभी फिलहाल सुरक्षित स्थिति में हैं और मौके पर पहुंची टीमें घायलों की मदद कर रही हैं। साथ ही, लापता लोगों की तलाश लगातार की जा रही है और घटना पर करीबी नजर रखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत