न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में अश्लील वीडियो कांड पर सरकार की कड़ी कार्रवाई, DGP रामचंद्र राव निलंबित

कर्नाटक में अश्लील वीडियो विवाद के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए डीजीपी के. रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो, आरोपों, सफाई और पूरे मामले की पूरी जानकारी पढ़ें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 8:29:07

कर्नाटक में अश्लील वीडियो कांड पर सरकार की कड़ी कार्रवाई, DGP रामचंद्र राव निलंबित

कर्नाटक में सामने आए अश्लील वीडियो विवाद के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए डीजीपी के. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कई वीडियो में रामचंद्र राव एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। इन वीडियो के सामने आते ही प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई का फैसला लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता चला गया। हालांकि रामचंद्र राव ने खुद पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका दावा है कि यह एक साजिश है और उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो न केवल झूठे हैं, बल्कि पूरी तरह से फर्जी भी हैं।

गृह मंत्री से मुलाकात की कोशिश, नहीं हो पाई बात

अश्लील वीडियो कांड के सामने आने के बाद रामचंद्र राव कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन किसी कारणवश दोनों के बीच मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए रामचंद्र राव ने कहा, “यह पूरा मामला मनगढ़ंत है। वीडियो को एडिट कर पेश किया गया है और सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं है।”

गौरतलब है कि रामचंद्र राव राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं और वे नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक यानी डीजीपी के पद पर तैनात थे। सोशल मीडिया पर लीक हुए वीडियो में उन्हें अपने कार्यालय के भीतर एक महिला के साथ देखा जा सकता है, जिससे विवाद और गहरा गया।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैले आपत्तिजनक वीडियो

वायरल वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव को अपने दफ्तर में एक महिला के साथ बेहद निजी और आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए देखा गया है। एक वीडियो में वे पुलिस की वर्दी पहने कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं और महिला के साथ अनुचित हरकत करते दिखाई देते हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वे सूट में नजर आ रहे हैं और उनके पीछे उनके कार्यालय में भारतीय तिरंगा और पुलिस विभाग का आधिकारिक चिन्ह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

कैमरे में कैसे कैद हुए ये दृश्य?

सूत्रों की मानें तो ये वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड हुए बताए जा रहे हैं और करीब एक साल पुराने हैं। जानकारी के अनुसार, ये वीडियो उस समय के हैं जब फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतने समय बाद इन वीडियो को अचानक सार्वजनिक क्यों किया गया।

पहले भी विवादों से जुड़ चुका है नाम

रामचंद्र राव का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। वे इस समय जेल में बंद अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या राव को मार्च 2025 में सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि रान्या ने अपने पिता के उच्च पद का लाभ उठाकर सरकारी प्रोटोकॉल का दुरुपयोग किया। अब एक बार फिर रामचंद्र राव का नाम सुर्खियों में है और यह मामला कर्नाटक की राजनीति और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती