न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और सीनियर अफसरों पर FIR, इंजीनियर ने सुसाइड नोट में लगाए आरोप

कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत कुमार दास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला कंपनी में कार्यरत 38 वर्षीय इंजीनियर की आत्महत्या से जुड़ा है, जिसने सुसाइड नोट में कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Oct 2025 9:50:57

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और सीनियर अफसरों पर FIR, इंजीनियर ने सुसाइड नोट में लगाए आरोप

बेंगलुरु में ओला इलेक्ट्रिक कंपनी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत कुमार दास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला कंपनी में कार्यरत 38 वर्षीय इंजीनियर की आत्महत्या से जुड़ा है, जिसने सुसाइड नोट में कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, मृतक इंजीनियर के परिवार की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कंपनी की ओर से वेतन और भत्तों का भुगतान नहीं किया गया। इन्हीं परिस्थितियों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

28 सितंबर को मिला था कर्मचारी का शव

कर्मचारी 28 सितंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। हालांकि, कंपनी ने उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने अपने संस्थापक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया है।

मृतक की पहचान के.अरविंद के रूप में हुई है। वह 2022 से कोरमंगला स्थित ओला इलेक्ट्रिक में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। एक बयान में कंपनी ने कहा कि हम अपने सहयोगी अरविंद के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से बेहद दुखी हैं और इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। अरविंद साढ़े तीन साल से ओला इलेक्ट्रिक से जुड़े थे और बेंगलुरु स्थित हमारे मुख्यालय में कार्यरत थे।

इंजीनियर के भााई ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, अरविंद के भाई अश्विन कन्नन ने शिकायत में कहा कि 28 सितंबर को अरविंद ने चिक्कलसंद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया और उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। अरविंद के कमरे से 28 पृष्ठों का सुसाइड नोट बरामद किया गया। इसमें उसने कथित तौर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और वेतन एवं भत्ते का भुगतान न करने का आरोप लगाया, जिसके कारण उसने जहर खा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती