Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, सफर से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी अपडेट

अगस्त-सितंबर 2025 में झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। रेलवे के ट्रैक मेंटेनेंस और तकनीकी कामों की वजह से इन रूट्स पर असर पड़ेगा। सफर से पहले कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट जरूर चेक करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 9:08:15

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, सफर से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी अपडेट

देशभर में हर रोज लाखों लोग रेलवे से सफर करते हैं और भारतीय रेलवे की यही कोशिश होती है कि यात्री सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। लेकिन कभी-कभी तकनीकी कारणों, ट्रैक मरम्मत या इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क की वजह से ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करना या उनके रूट बदलना ज़रूरी हो जाता है।

अगर आप भी अगस्त और सितंबर महीने में झारखंड से होकर रेल यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

यात्रा से पहले जानकारी ज़रूरी है

रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए आपकी सुविधा के लिए यहां उस पूरी लिस्ट को साझा किया जा रहा है, ताकि आप यात्रा की योजना सोच-समझकर बना सकें।

झारखंड से गुजरने वाली कैंसिल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत चल रहे ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्यों का असर झारखंड के कई रूट्स पर देखने को मिलेगा। रांची होकर जाने वाली कई ट्रेनें इस दौरान प्रभावित रहेंगी।
कैंसिल की गई ट्रेनें और उनकी तारीखें:

ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची), 26 अगस्त और 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची), 29 अगस्त और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18523 विशाखापट्टनम – बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची), 27 अगस्त, 31 अगस्त, 7 और 10 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (वाया रांची), 28 अगस्त, 1 सितंबर, 8 और 11 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची), 28 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची), 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 07051, 07052, 07005, 07006 (चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल, वाया रांची) को 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच रद्द किया गया है।

ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – संबलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची), 7 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची), 9 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस, 6 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस, 8 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस को 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस को 24, 26, 28 और 30 अगस्त तथा 1 सितंबर को हटिया स्टेशन से ही शुरू किया जाएगा।

अतः निवेदन है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति एक बार ज़रूर चेक कर लें, ताकि आपकी यात्रा आसान और परेशानी-मुक्त हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज