न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और तेल टैंकर की टक्कर में तीन की गई जान, स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा

साहिबगंज के बरहेट–बरहड़वा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में ऑटो और तेल टैंकर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, कई घायल हुए। इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा और तनाव की स्थिति बनी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 Jan 2026 1:53:00

साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और तेल टैंकर की टक्कर में तीन की गई जान, स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा

साहिबगंज जिले के बरहेट–बरहड़वा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास यात्रियों से भरे एक ऑटो (जेएच 17 ए ई 0334) और तेल से लदे टैंकर (डब्लू बी 29 डी 6669) के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक स्कूली छात्रा सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

इस दुर्घटना में तीन बच्चे समेत कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद हालात तब और बिगड़ गए जब इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतना में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में बरहड़वा और रांगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल और स्वास्थ्य केंद्र के आसपास जमा हैं। पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों के कारण स्थिति नियंत्रण में लाने में कठिनाई हो रही है।

पुलिस जब मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और शव उठाने से रोक दिया। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो बरहेट से बरहड़वा की ओर जा रहा था, जबकि तेल टैंकर बरहड़वा से तेल खाली कर वापस बरहेट की दिशा में लौट रहा था। इसी दौरान छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत