न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची में जर्जर पानी की टंकी ढही, मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत

रांची में जर्जर पानी की टंकी तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत हुई, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 10 Sep 2026 8:17:11

रांची में जर्जर पानी की टंकी ढही, मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम पुरानी पानी की टंकी को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाने के पीछे स्थित जर्जर टंकी अचानक गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, इस पुरानी टंकी को ध्वस्त करने का काम करीब एक महीने से चल रहा था। हादसे के समय मजदूर टंकी के पिलर के भीतर लगी लोहे की छड़ों को कटर की मदद से काट रहे थे। इसी दौरान अचानक पूरी टंकी भरभराकर नीचे आ गिरी।

हादसे के वक्त पांच मजदूर थे मौजूद

टंकी गिरने के समय मौके पर कुल पांच मजदूर मौजूद थे। इनमें से दो मलबे के नीचे फंस गए, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF भी जुटी

मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सिविल प्रशासन की टीम ने एक शव को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ाते हुए दूसरे मजदूर का शव भी बरामद कर लिया।

NDRF की 9वीं बटालियन के कमांडेंट मो. सलीम रहीम के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मौके पर पांच लोग थे, जिनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया था। एक शव सिविल प्रशासन पहले ही निकाल चुका था, जबकि दूसरा शव NDRF ने बाद में बरामद किया। दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए।

पुरानी टंकी को तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

बताया गया है कि पानी की टंकी काफी पुरानी और जर्जर थी तथा इसे ध्वस्त करने का काम पहले से चल रहा था। मजदूर इसके पिलर में मौजूद छड़ों को काटने में जुटे थे, तभी ढांचा अचानक ढह गया। टंकी के गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें - सत्य निकेतन हादसे में पांचवीं गिरफ्तारी, जर्जर इमारत में PG चलाने वाला सुधांशु पुलिस की गिरफ्त में

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत