न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे ट्रैक पर रील बनाने गए तीन किशोरों में से एक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

मालदा में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान 15 वर्षीय रामजी मुर्मू ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दो अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। घटना कल्याणचक और तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच झपाई पुल के पास हुई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Dec 2025 3:10:10

रेलवे ट्रैक पर रील बनाने गए तीन किशोरों में से एक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ और कल्याणचक रेलवे स्टेशन के बीच झपाई पुल के पास शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ। वृंदावन गांव निवासी तिलका मुर्मू के 15 वर्षीय पुत्र रामजी मुर्मू रील बनाने के चक्कर में गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस (13436) की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के समय उसके साथ दो और किशोर मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। उन्होंने तुरंत रामजी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक को स्वजनों ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन गहरे शोक में हैं और लगातार रोते रहे।

अमृत भारत एक्सप्रेस की रफ्तार और हादसे का समय

अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलकर शनिवार को साहिबगंज के रास्ते मालदा टाउन पहुंचती है। यह ट्रेन तेज गति से चलती है। कल्याणचक के पास इसके गुजरने का सामान्य समय दोपहर 2.27 था, लेकिन शनिवार को ट्रेन कुछ देरी से चल रही थी और यह शाम 3.10 बजे पास से गुजरी। उसी समय यह दुखद हादसा हुआ।

पाठशाला और परिवार की जानकारी

रामजी मुर्मू तीन भाई और एक बहन में बीच का बच्चा था। वह उत्क्रमित मिडिल स्कूल में कक्षा छह में पढ़ाई करता था। उसके पिता तिलका मुर्मू खेतीबाड़ी करते हैं और रामजी के रील बनाने की गतिविधियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

रेल और पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल अधिकारियों ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में बाल-बाल बचे दोनों किशोर रील बनाने में शामिल थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से मौके से कहीं छिप गए। शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत