Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी! 10 लाख के इनामी नक्सली अपटन ढेर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन को एनकाउंटर में ढेर किया। आराहासा पंचायत के रेलापराल गांव के पास बुरजूवा पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एसएलआर रायफल बरामद की और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सफलता हासिल की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 9:21:23

झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी! 10 लाख के इनामी नक्सली अपटन ढेर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने एक महत्वपूर्ण एनकाउंटर में बड़ी सफलता हासिल की है। आराहासा पंचायत के रेलापराल गांव के पास स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली, सब जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को मार गिराया गया। इस मौके पर सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर रायफल भी बरामद की। एसपी राकेश रंजन ने इस घटना की पुष्टि की। यह एक माह में दूसरी मुठभेड़ है, जिसमें सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। इससे पहले एक माह पूर्व छत्तीसगढ़ के नक्सली को एनकाउंटर में ढेर किया गया था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई


जानकारी के अनुसार, चाईबासा एसपी को गोइलकेरा के रेलापराल क्षेत्र में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्यों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। इस पर पुलिस, कोबरा और सीआरपीएफ ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग की।
नक्सली भारी सुरक्षा देखकर जंगल और पहाड़ी की ओर भाग खड़े हुए। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया, जिसकी पहचान अमित हांसदा उर्फ अपटन के रूप में हुई। मारे गए नक्सली सब जोनल कमांडर थे और उनके सिर पर दस लाख रुपये का इनाम था। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि जंगल में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

इस मुठभेड़ से झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई को और गति मिली है और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज