न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस के ब्रेक फेल, 9 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

झारखंड के लातेहार में बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 9:52:39

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस के ब्रेक फेल, 9 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार (18 जनवरी) को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। बारात लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार कम से कम 9 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 80 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा बंगलाधारा घाटी के पास हुई, जहां सड़कें घुमावदार और ढलान वाली हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर लातेहार जिले के महुआडांड़ की ओर जा रही थी। घाटी क्षेत्र में पहुंचते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।
इलाज के दौरान बढ़ी मृतकों की संख्या
एक अन्य अधिकारी ने जानकारी दी कि लातेहार सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। वहीं, गुमला सदर अस्पताल में भर्ती दो गंभीर घायलों की भी मौत हो गई। गुमला के सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि कुल नौ घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जिनमें से दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लातेहार के उपायुक्त को निर्देश दिया कि सभी घायलों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा।

80 से अधिक घायल, 32 की हालत चिंताजनक
उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना में घायल 60 लोगों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 20 से अधिक घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 32 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा जा रहा है।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रेशांति देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोनमती देवी (55), सुखना भुइयां (40) और विजय भुइयां के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, लातेहार अस्पताल में जिस महिला की मौत हुई, उसकी पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।
ड्राइवर ने बताया हादसे का कारण
बस चालक विकास पाठक ने दुर्घटना की वजह बताते हुए कहा कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। उनके मुताबिक, अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। उन्होंने बताया, “मैंने हैंडब्रेक लगाकर और इंजन बंद कर बस को रोकने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और अंततः बस पलट गई।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत