न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दूल्हा समेत 3 की मौत, कई घायल

कठुआ जिले में बारात की कार हादसे का भयानक मामला सामने आया। सिती से भंडार जा रही बारात की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें दूल्हा विक्की और दो अन्य की मौत हुई। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 10:34:19

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दूल्हा समेत 3 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कठुआ के पहाड़ी सब-डिवीजन बनी में बनी–भंडार सड़क मार्ग पर स्थित सिती गांव से भंडार गांव जा रही बारात की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में हुई जान-माल की हानि

इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा विक्की (पुत्र खेमराज) और उसके साथ कार में सवार जीवन (पुत्र बालीभादर) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहन सिंह (पुत्र खेमराज) निवासी सिती, राकेश कुमार (पुत्र पूर्ण चंद) निवासी गति और शिशुपाल (पुत्र हंसराज) निवासी महानपुर गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उप-जिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया, जहां राकेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

दूल्हे का स्वागत करने को तैयार था गांव

भंडार गांव में दूल्हे और बारात के स्वागत की पूरी तैयारियां की गई थीं। पंडाल सजा हुआ था, रंग-बिरंगी लाइटें और स्वागत द्वार लगाए गए थे। मेहमानों के बैठने और खाने-पीने की व्यवस्था भी पूरी थी। लोग बेसब्री से दूल्हे के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बारात की कार हादसे का शिकार होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार खाई में इतनी बुरी तरह गिरी थी कि उसकी नंबर प्लेट तक दिखाई नहीं दे रही थी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक चलाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत