न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीने में लगी थीं चार गोलियां, न कि पीठ में; राधिका यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उड़ा दिए सबके होश

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राधिका के सीने में चार गोलियां लगी थीं, जबकि पहले दावा किया गया था कि उसे पीठ पर गोली मारी गई थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 6:22:18

सीने में लगी थीं चार गोलियां, न कि पीठ में; राधिका यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उड़ा दिए सबके होश

गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसी के पिता दीपक यादव ने दिल दहला देने वाले अंदाज में हत्या कर दी। एक पिता, जिसने कभी अपनी बेटी की कामयाबी पर गर्व महसूस किया होगा, उसी ने एक झटके में उसे हमेशा के लिए दुनिया से छीन लिया। गुरुवार की सुबह जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, उसी वक्त राधिका की जिंदगी खत्म हो रही थी—उसके पिता की गोलियों से। अब इस दिल तोड़ने वाली वारदात की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें जो सच सामने आया है, वह हर किसी को चौंका देने वाला है।

रिपोर्ट ने किया सच्चाई का भेद

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि राधिका के शरीर से चार गोलियां निकाली गई हैं और हैरानी की बात यह है कि ये सारी गोलियां उसके सीने में लगी थीं। इससे पहले दावा किया जा रहा था कि जब राधिका अपने पिता के लिए रसोई में खाना बना रही थी, तब उसे पीछे से तीन गोलियां मारी गई थीं—जो उसकी पीठ में लगी थीं। पिता दीपक यादव ने भी पुलिस को दिए अपने बयान में यही बताया था कि उन्होंने राधिका को तीन गोलियां मारी थीं। लेकिन अब जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कुछ और कह रही है, तो सवाल उठ रहे हैं कि क्या दीपक यादव ने झूठ बोला या फिर कोई और भी कहानी है जो अब तक छिपी हुई है?

पिता के जुर्म का कबूलनामा

पुलिस के मुताबिक, दीपक यादव ने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी को इसलिए मारा क्योंकि समाज के ताने उसे खाए जा रहे थे—लोग कहते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई पर पल रहा है। ये ताने उसके आत्मसम्मान को चुभते थे। उसने ये भी बताया कि उसे राधिका की टेनिस एकेडमी और सोशल मीडिया पर उसके एक्टिव रहने से परेशानी थी। वह चाहता था कि राधिका एकेडमी बंद कर दे, लेकिन जब उसने इनकार किया, तो उसने गुस्से में आकर अपनी बेटी पर तीन गोलियां चला दीं।

...लेकिन अब जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सीने में चार गोलियों की बात करती है, तो यह जुर्म और ज्यादा खौफनाक और सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है।

जब चाचा ने सुनी गोली की आवाज...

इस दर्दनाक घटना के समय घर में सिर्फ राधिका, उसकी मां और पिता दीपक मौजूद थे। राधिका का छोटा भाई ऑफिस गया हुआ था। नीचे के फ्लोर पर राधिका के चाचा कुलदीप अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज आवाज आई, जैसे कुछ फटा हो। वह तुरंत ऊपर भागे और देखा कि राधिका खून से लथपथ फर्श पर गिरी पड़ी है। उनके बेटे पीयूष ने तुरंत कार निकाली और दोनों राधिका को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन अफसोस... डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिरासत में आरोपी पिता

शुक्रवार को कोर्ट ने दीपक यादव को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दो दिन की रिमांड की मांग की थी क्योंकि अभी आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से जुड़ी गोलियों की बरामदगी बाकी है। अधिकारी के अनुसार दीपक यादव की रेवाड़ी के पास कसम गांव में एक ज़मीन है, जहां से वे गोलियों को बरामद करने की योजना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत