न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'इस बार सब कैमरे पर हुआ, खुद पाकिस्तान ने दिए सबूत', पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा प्रहार

गुजरात के गांधीनगर से पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने खुद सबूत दिए। 5,536 करोड़ की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 12:28:02

'इस बार सब कैमरे पर हुआ, खुद पाकिस्तान ने दिए सबूत', पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में आज एक भव्य रोड शो का आयोजन किया। रोड शो के पश्चात महात्मा मंदिर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 5,536 करोड़ रुपये की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

विकास योजनाओं के उद्घाटन के साथ दिया संबोधन

उद्घाटन समारोह के बाद पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमने केवल पहलगाम का बदला नहीं लिया है, बल्कि आतंकवाद की जड़ को उखाड़ने का संकल्प लिया है। आतंक का कांटा जब तक चुभा रहेगा, देश को चैन नहीं मिलेगा।”

आतंक के कांटे को निकालकर ही रहेंगे

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा: “भले ही शरीर पूरी तरह स्वस्थ हो, पर यदि कहीं एक कांटा चुभा हो तो वह पूरे शरीर को बेचैन कर देता है। इसी प्रकार हमने यह तय कर लिया है कि आतंक का कांटा निकालकर ही दम लेंगे।”

इस बार पूरा घटनाक्रम कैमरे पर दर्ज हुआ

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “इस बार तो सब कैमरे पर हुआ, खुद पाकिस्तान ने सबूत दिए। ताकि हमारे देश में कोई यह न पूछे कि सबूत कहां हैं, इसलिए हमने पूरे इंतजाम किए।”

1947 में जंजीरें कटनी थी, लेकिन भुजाएं काट दी गईं

पीएम मोदी ने कहा, “1947 में भारत माता को बांट दिया गया। उस समय देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करना था, लेकिन दुर्भाग्यवश देश के तीन टुकड़े कर दिए गए और उसी रात कश्मीर की धरती पर पहला आतंकी हमला हुआ। यदि उस समय सरदार पटेल की बात मान ली गई होती और मुजाहिदीनों को उसी समय जवाब दे दिया गया होता, तो आज हम 75 सालों से आतंकवाद नहीं झेल रहे होते।”

पाकिस्तान ने भेजे सैन्य प्रशिक्षित आतंकी

उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि “पाकिस्तान ने सैन्य ट्रेनिंग प्राप्त आतंकियों को भारत भेजा, जिन्होंने जहां मौका मिला वहां निर्दोषों की जान ली। इसी के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।”

गुजरात में पीएम मोदी का व्यापक दौरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पिछले दो दिन से गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने बताया, “कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर में रहा। जहां भी गया, वहां जनता के बीच मातृभूमि के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय ज्वार देखा। तिरंगा और ‘सिंदूरिया सागर’ हर दिल की धड़कन में बसा दिखा।”

‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा गांधीनगर

गांधीनगर में रोड शो के दौरान हजारों लोगों ने भाग लिया। पूरे शहर की सड़कों पर ‘भारत माता की जय’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ जैसे नारे गूंजते रहे। लोगों ने तिरंगे को लहराते हुए पूरे उत्साह के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया।

ऑपरेशन सिंदूर की थीम में दिखी जनता की भावना

इस रोड शो में कई लोगों ने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के योगदान को सम्मान देने के लिए वेशभूषा धारण की थी। इनमें विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की पोशाकों में सजी महिलाएं विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनीं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी की यह गुजरात यात्रा 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद पहली बार हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत