न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमार मां से मिलने की इजाज़त, 5 दिन की अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आएगा आसाराम का बेटा नारायण साईं

गुजरात हाईकोर्ट ने रेप के दोषी नारायण साईं को बीमार मां से मिलने के लिए 5 दिन की अस्थायी जमानत दी। अदालत ने यह राहत मानवीय आधार पर दी है, सख्त शर्तों के साथ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 8:19:36

बीमार मां से मिलने की इजाज़त, 5 दिन की अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आएगा आसाराम का बेटा नारायण साईं

गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुवार (18 सितंबर) को एक अहम फैसला सुनाते हुए स्वयंभू संत आसाराम के बेटे और रेप के दोषी नारायण साईं को 5 दिन की अस्थायी जमानत प्रदान की है। अदालत ने यह राहत मानवीय आधार पर उनकी बीमार मां से मुलाकात के लिए दी। नारायण साईं वर्तमान में सूरत की लाजपोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने अदालत से गुहार लगाई कि उसे अपनी मां से मिलने दिया जाए, क्योंकि वह फरवरी 2021 के बाद से उनसे नहीं मिल पाया है। बताया गया कि उनकी मां गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं और स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। इसी कारण उसने मुलाकात के लिए कोर्ट से इजाज़त मांगी थी।

सरकार और पीड़िता पक्ष का विरोध

इस याचिका का राज्य सरकार और पीड़िता की ओर से कड़ा विरोध किया गया। उनका तर्क था कि मेडिकल रिकॉर्ड में ऐसी कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है जिससे यह साबित हो कि साईं की मां की हालत नाजुक है। बावजूद इसके, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और जेल में अब तक बिताई गई अवधि पर विचार करने के बाद साईं को अस्थायी जमानत देने का निर्णय लिया।

निगरानी में रहेगी जमानत अवधि

कोर्ट ने जमानत को सख्त शर्तों के साथ मंजूरी दी। आदेश के अनुसार, नारायण साईं इन 5 दिनों के दौरान केवल अहमदाबाद स्थित अपनी मां के निवास पर ही रहेगा। इस दौरान उसकी गतिविधियां पुलिस निगरानी में होंगी और उसे कहीं और जाने की इजाज़त नहीं होगी।

अनुयायियों से दूरी बनाए रखनी होगी

अदालत ने साफ निर्देश दिया है कि जमानत की अवधि में साईं अपने किसी भी अनुयायी से मुलाकात नहीं करेगा और न ही आसाराम के समर्थकों से समूह में संपर्क साधेगा। अदालत ने यह भी कहा कि जमानत की अवधि पूरी होते ही उसे तुरंत सूरत की लाजपोर जेल वापस भेज दिया जाएगा।

केवल मानवीय आधार पर राहत

जज इलेश वोरा ने आदेश में स्पष्ट किया कि यह राहत केवल मानवीय दृष्टिकोण से दी गई है ताकि साईं अपनी मां से मिल सके। अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि 5 दिनों की अवधि पूरी होते ही उसे बिना किसी देरी के वापस जेल भेजा जाए। गौरतलब है कि आसाराम और उसका बेटा नारायण साईं दोनों ही रेप मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और फिलहाल सजा काट रहे हैं। यह आदेश केवल अस्थायी राहत है, जिसका उद्देश्य परिवार से मुलाकात सुनिश्चित करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह