न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे वंतारा, बोले—'यहां के जानवर मुझसे बेहतर जीवन जी रहे हैं'

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने जामनगर स्थित अनंत अंबानी के वंतारा एनिमल कंज़र्वेशन प्रोजेक्ट का दौरा कर इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाओं और जानवरों की बेहतरीन देखभाल की सराहना की। उन्होंने वंतारा को दुनिया का अनोखा अनुभव बताया और कहा कि यहां के जानवर बेहद सुरक्षित और सुखद जीवन जी रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Nov 2025 4:08:38

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे वंतारा, बोले—'यहां के जानवर मुझसे बेहतर जीवन जी रहे हैं'

जामनगर (गुजरात): भारत यात्रा पर आए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अनंत अंबानी द्वारा विकसित वंतारा एनिमल कंज़र्वेशन प्रोजेक्ट का दौरा किया और इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस जगह को “दुनिया में कहीं और न मिलने वाला अनुभव” बताते हुए कहा कि यहां का वातावरण और जानवरों की देखभाल अपने आप में एक अनूठा चमत्कार है।

ट्रंप जूनियर गुरुवार को जामनगर पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह उदयपुर के लिए रवाना हुए। यह उनका भारत का दूसरा दौरा है। विशाल वन्यजीव बचाव व पुनर्वास केंद्र की यात्रा के दौरान वे इसके विशाल आकार, वैज्ञानिक तरीक़े से की जा रही देखभाल और जंगल से बाहर आए जानवरों के लिए प्राकृतिक माहौल दुबारा तैयार करने की प्रयासों को देखकर प्रभावित नजर आए।

अनंत अंबानी के साथ साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “इन जानवरों को बचाकर, उन्हें नया जीवन देकर जो काम यहां किया जा रहा है, वह अद्भुत है। सच कहूं तो इन जानवरों की जिंदगी तो मुझसे भी बेहतर है। इनकी आंखों में आपको वह सुकून और सुरक्षा दिखाई देगी, जो शायद कहीं और न मिले।”

वंतारा—अनंत अंबानी द्वारा स्थापित यह मेगा प्रोजेक्ट—भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से आए संकटग्रस्त वन्यजीवों को बचाने, उनका उपचार करने और लंबी अवधि तक सुरक्षित देखभाल देने पर केंद्रित है। इस पहल ने अपने अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विशाल क्षमता और अनुसंधान आधारित देखभाल प्रणाली के कारण वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

जामनगर में पहुंचने से पहले, ट्रंप जूनियर ने आगरा के प्रतिष्ठित ताजमहल का भी दौरा किया। 1983 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित यह स्मारक आधुनिक दुनिया के सात अजूबों में शामिल है और हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। इसकी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहे हैं।

इस वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने जामनगर स्थित ‘वंतारा’ पहल का औपचारिक उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने अनंत अंबानी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा था कि यह प्रोजेक्ट न केवल संकट में पड़े जानवरों को सुरक्षित आश्रय देता है, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता और वन्यजीव कल्याण को भी नई दिशा प्रदान करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत