Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद में टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, मेघानी नगर में मची अफरातफरी

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आज दोपहर एक भयावह विमान दुर्घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें यात्री, पायलट और क्रू सदस्य शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 3:00:29

अहमदाबाद में टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, मेघानी नगर में मची अफरातफरी

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आज दोपहर एक भयावह विमान दुर्घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें यात्री, पायलट और क्रू सदस्य शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया।

घटना गुरुवार दोपहर 1:39 बजे की है, जब एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भर रहा था। टेकऑफ के ठीक बाद विमान दीवार से टकरा गया और जमीन पर आ गिरा। इस टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई। चश्मदीदों ने बताया कि दुर्घटनास्थल से काला धुआं उठता देखा गया और चारों ओर भगदड़ मच गई।

डीजीसीए की पुष्टि और विवरण

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के डीजी फैज किदवई द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, विमान का पंजीकरण नंबर VT-ANB था और इसे कैप्टन सुमीत सभरवाल उड़ा रहे थे। सह-पायलट के रूप में क्लाइव कुंदर भी कॉकपिट में मौजूद थे। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने 'मेडे' (आपातकालीन) कॉल दी थी, लेकिन इसके बाद विमान ने कोई जवाब नहीं दिया। यह विमान रनवे से थोड़ी ही दूरी पर एयरपोर्ट की परिधि के बाहर गिर गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन और सरकार की प्रतिक्रिया

फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कितने यात्री जीवित बचे हैं या हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं है। इस दुर्घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

घटनाक्रम के ताज़ा अपडेट्स

—DGCA और एयर इंडिया की संयुक्त जांच शुरू

—लंदन के लिए उड़ान भर रहा था विमान

—हादसे के दौरान विमान में 2 पायलट, 10 केबिन क्रू और 230 यात्री सवार

—टेकऑफ के दौरान दीवार से टकराया विमान

—दुर्घटनास्थल पर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

—घटनास्थल से काला धुआं और आग की लपटें देखी गईं

यह दुर्घटना भारत की विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की भयावह घटनाओं से बचा जा सके। हादसे में सवार लोगों की स्थिति को लेकर पूरे देश की निगाहें अब DGCA और एयर इंडिया की आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार

दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब

सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव

सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव

छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो

पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज

असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर

दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू

डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती

आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच