न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में कैद, जानिए कैसे छात्र आर्यन ने रिकॉर्ड किया खौफनाक मंजर

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए भयानक प्लेन क्रैश का वीडियो छात्र आर्यन ने रिकॉर्ड किया। जानिए कैसे अचानक हुए हादसे को उसने कैमरे में कैद किया और क्या बताया उस भयावह पल के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 12:40:29

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में कैद, जानिए कैसे छात्र आर्यन ने रिकॉर्ड किया खौफनाक मंजर

गुरुवार दोपहर जब अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दिल दहला देने वाला प्लेन क्रैश हुआ, तो वह पूरी घटना एक छात्र के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे कि जब हादसा इतना अचानक हुआ, तो कोई उसे मोबाइल फोन में कैसे रिकॉर्ड कर सका। इन तमाम सवालों का जवाब खुद उस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले छात्र आर्यन ने अपनी आपबीती सुनाते हुए दिया।

क्या बोला प्लेन क्रैश का वीडियो रिकॉर्ड करने वाला छात्र आर्यन?

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले आर्यन का कहना है कि वह इस हादसे से गहरे सदमे में है और बेहद डरा हुआ है। गुरुवार की ही सुबह वह अपने गांव से चलकर पहली बार अहमदाबाद पहुंचा था। घर के पास ही एयरपोर्ट देखकर वह रोमांचित हो गया। वहां से लगातार हवाई जहाज उड़ान भर रहे थे, जिसे देखकर उसने तय किया कि वह अपने दोस्तों को दिखाने के लिए एक प्लेन का वीडियो बनाएगा।

आर्यन ने बताया कि जैसे ही एयर इंडिया का बोइंग-787 विमान सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने लगा, उसने मोबाइल कैमरा ऑन कर दिया और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कुछ ही पल बाद वह प्लेन अचानक नीचे की ओर झुक गया और एक इमारत से टकरा गया। जोरदार धमाका हुआ, और चारों तरफ आग की लपटें और धुआं फैल गया। हादसा इतना भयावह था कि आग की लपटें आसमान को छूने लगीं।

आर्यन ने ‘लल्लनटॉप’ से बात करते हुए कहा कि वह इस हादसे से स्तब्ध है और उस वक्त उसे यह अंदाजा भी नहीं था कि यह प्लेन गिर जाएगा और इसमें 274 लोगों की जान चली जाएगी। उसका मकसद सिर्फ अपने गांव के दोस्तों को दिखाने के लिए वीडियो बनाना था। आर्यन ने बताया कि इससे पहले जितने भी प्लेन उसने देखे, वे सब ऊंचाई पर उड़ रहे थे लेकिन यह प्लेन काफी नीचे से गुजर रहा था, जो उसे भी अजीब लगा। लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता, सब कुछ खत्म हो चुका था।

शुरू से ही असंतुलित था विमान: चश्मदीद महिला का खुलासा

इस भयावह विमान हादसे को लेकर कई चश्मदीदों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके की एक महिला ने बताया कि उसने विमान को टेक-ऑफ करते ही लड़खड़ाते हुए देखा। महिला ने कहा कि प्लेन की उड़ान शुरुआत से ही सामान्य नहीं लग रही थी और थोड़ी ही दूर जाकर यह भयानक हादसे का शिकार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत