न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: ‘गंदे काम’ वाला बाबा अब तक फरार, 5 राज्यों में छापेमारी

दिल्ली का ‘गंदे काम’ वाला बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती अब तक फरार है। पुलिस ने 5 राज्यों में छापेमारी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्रावास से गुप्त कैमरे और लग्जरी कार जब्त, किराए के नाम पर दौलत बटोरने के भी खुलासे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 8:26:50

दिल्ली: ‘गंदे काम’ वाला बाबा अब तक फरार, 5 राज्यों में छापेमारी

दिल्ली पुलिस वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दर्ज एफआईआर के बाद से चर्चित बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बना रही है। हालांकि अब तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। पुलिस की कई विशेष टीमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन आरोपी बाबा का कोई ठिकाना नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह नाम और पहचान बदलकर देश से बाहर भागने की फिराक में था। इसी खतरे को देखते हुए पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उसकी अंतिम लोकेशन आगरा में दर्ज हुई थी।

छात्रावास में मिले गुप्त कैमरे

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस जब बाबा के संस्थान और छात्रावास में पहुंची, तो वहां हैरान कर देने वाले सबूत हाथ लगे। सूत्र बताते हैं कि लड़कियों के हॉस्टल के बाथरूम और कमरों के बाहर गुप्त कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों को बाबा के मोबाइल से जोड़ा गया था, जिससे वह छात्राओं की हर गतिविधि पर नजर रखता था। पुलिस ने मौके से कैमरे और डीवीआर जब्त कर लिए हैं। वहीं, छात्राओं ने अपने बयान में बताया कि बाबा अक्सर बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार से संस्थान में आता-जाता था। पुलिस ने उस कार को भी कब्जे में ले लिया है।

किराए के नाम पर जमाई दौलत

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चैतन्यानंद ने संस्थान के अंदर कई इमारतों का निर्माण कराया और उन्हें ऊंचे किराए पर देकर काले धन का जाल बुन रखा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि संस्थान की बिल्डिंग को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक दस्तावेज पुलिस को नहीं मिला। यहां तक कि मठ से जुड़े अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि इमारतों को बाहरी लोगों को किराए पर दिया जा रहा है। साफ है कि पूरे खेल को बाबा ने गुप्त रूप से चलाया और इससे भारी रकम बटोरता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी