न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की बढ़त, YSR कांग्रेस और TDP के समर्थन से सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय, इंडिया गठबंधन को झटका

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जुड़े सेवानिवृत्त जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाने की रणनीति सफल होती नहीं दिख रही। एनडीए के पक्ष में लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है और विपक्षी खेमे को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 11:38:03

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की बढ़त, YSR कांग्रेस और TDP के समर्थन से सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय, इंडिया गठबंधन को झटका

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन दलों द्वारा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जुड़े सेवानिवृत्त जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाने की रणनीति सफल होती नहीं दिख रही। एनडीए के पक्ष में लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है और विपक्षी खेमे को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं।

वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी का एनडीए को समर्थन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस, जिसके पास लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर 11 सांसद हैं, ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। राज्य की सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी पहले ही एनडीए के पक्ष में मतदान करने का फैसला कर चुकी हैं।

तेलंगाना से भी नहीं मिला इंडिया गठबंधन को साथ

तेलंगाना में विपक्षी दल बीआरएस, पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी, ने भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को समर्थन देने से दूरी बनाई है। इससे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में बढ़त और पक्की हो गई है।

बीजू जनता दल पर सबकी निगाहें

अब नज़रें ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजेडी) पर टिकी हैं, जिसके पास राज्यसभा में 7 सांसद हैं। हालांकि बीजेडी ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर दिल्ली पहुंचे। मोदी ने हाल ही में पटनायक से स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उन्हें दिल्ली आने का आमंत्रण दिया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बीजेडी भी एनडीए के पक्ष में जा सकती है।

शपथग्रहण समारोह बनेगा बड़ा संदेश

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व उपराष्ट्रपति शपथग्रहण समारोह को बड़े राजनीतिक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चाहते हैं कि इस समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रमुख नेता शामिल हों, ताकि विपक्ष को एक मजबूत संदेश दिया जा सके।

नए राज्यपालों की नियुक्ति की सुगबुगाहट

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि केंद्र सरकार इस महीने पांच से छह नए राज्यपालों की नियुक्ति कर सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने इसके लिए कुछ नामों पर सहमति भी बना ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर